Siddharthnagar News:छेड़खानी के आरोप में रेडियोलॉजिस्ट की पिटाई का वीडियो वायरल – Siddharthnagar News: Video Of A Radiologist Being Beaten Over Allegations Of Molestation Goes Viral


बांसी। कस्बे में एक रेडियोलॉजिस्ट की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो तीन-चार दिन पुराना है और कोतवाली तिराहा स्थित एक निजी पैथोलॉजी का है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।


आरोप है कि चिकित्सक पर एक युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि चिकित्सक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं और दोपहर दो बजे के बाद कोतवाली तिराहा के निकट स्थित एक निजी पैथोलॉजी में बैठते हैं। घटना के बाद मामला कोतवाली पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया।

इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर चले गए।



Source link

Related posts

Gridih News: ऑनलाइन रसीद कटवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, Gridih Hindi News

Bijnor News:रोडवेज चालक समेत तीन कर्मचारियों को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल – Three Employees, Including A Roadways Driver, Were Beaten With Sticks; Video Goes Viral

Hapur News: पेट्रोल पंप कर्मियों का मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, Hapur Hindi News