Siddharthnagar News:बयारा हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल, तीन युवकों की मौत की जांच जारी – Cctv Footage Of The Bayara Accident Goes Viral; Investigation Into The Deaths Of Three Youths Is Underway


डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर तीन युवकों की मौत के हादसे से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें एक ट्रक बाइक सवार युवकों को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।पुलिस फुटेज की जांच कर हादसे के सही समय और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

प्रसारित फुटेज के अनुसार, भड़रिया की तरफ से आ रहा एक ट्रक बयारा चौराहे पर पहुंचता है। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ जाते हैं। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बाइक क्षतिग्रस्त हो जाती है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। फुटेज में ट्रक आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह फुटेज चौराहे पर स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

—————

अलग-अलग फुटेज में घटना का समय अलग

भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अलग-अलग कैमरों की फुटेज में घटना का समय अलग-अलग दिखाई दे रहा है। ऐसे में सभी फुटेज का मिलान कर हादसे के सही समय और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

शिवपुरी विधायक से युवक की तीखी बहस, बोला-‘आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं’, VIDEO वायरल – bjp mla devendra jain youth argument video viral shivpuri obc reservation protest ntc aktw

Fatehpur News:काउंटर पर मिठाई खाते दिखा चूहा, वीडियो वायरल – Rat Seen Eating Sweets On The Counter; Video Goes Viral

जम्मू-कश्मीर में सीनियर IAS अधिकारी और महिला JKAS अफसर के बीच तीखी बहस, VIDEO हुआ वायरल