Solan News:शुरू हुई प्रभात फेरी, भक्तिमय हुआ सुबाथू का वातावरण – ‘prabhat Pheri’ (morning Devotional Procession) Begins; The Atmosphere In Subathu Becomes Filled With Devotion


{“_id”:”6afb09413f419373170f9cc3″,”slug”:”prabhat-pheri-morning-devotional-procession-begins-the-atmosphere-in-subathu-becomes-filled-with-devotion-solan-news-c-176-1-sln1014-184595-2026-11-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Solan News: शुरू हुई प्रभात फेरी, भक्तिमय हुआ सुबाथू का वातावरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सुबाथू: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच प

भारी संख्या में संगत ने किया गुरु नानक देव जी का गुणगान, कमेटी ने जताया आभार


संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू में श्री गुरु सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार से प्रतिदिन सुबह 5 से 6:30 बजे तक प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में संगत ने प्रभात फेरी में भाग लिया और गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। गुरुवाणी और शबद कीर्तन से पूरा सुबाथू क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इससे पहले 15 नवंबर को सुबह 10 बजे निशान साहिब की सेवा के साथ प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया था। सुबाथू गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह और सचिव मनमोहन शर्मा ने प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में शामिल होने पर संगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु घर के धार्मिक आयोजन सभी के सहयोग से सफल हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की संगत और आम जनता से आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।



Source link

Related posts

Muzaffarnagar News:सुबह प्रदूषण, शाम को हवा साफ, सांस के मरीजों को मिली राहत – Pollution In The Morning, Clear Air By Evening Respiratory Patients Find Relief

Charkhi Dadri News:सुबह सैर पर निकले किसान का रास्ता रोककर रॉड-डंडों से हमला – A Farmer On A Morning Walk Was Attacked With Rods And Sticks After Being Stopped

Ballia News:सुबह कोहरे से सड़कों पर घटी दृश्यता, दिन में निकली चटख धूप – Visibility On Roads Reduced Due To Morning Fog; Bright Sunshine Emerged During The Day