thalapathy vijay leo box office day 3 report performed well on its first 2 days | थलपति विजय की ‘लियो’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन


साउथ के फेमस फिल्ममेकर लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ ने  बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। सुपरस्टार थलपति विजय की ‘लियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने तीसरे दिन रफ्तार पकड़ ली है। इस बीच लियो के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ‘लियो’ ने दो ही दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में थलपति विजय की फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है। इस फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन…

लियो तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ का बज पैंस के बीच काफी समय से बना हुआ था। फिल्म की एडवांस बुकिंग के बाद अब विजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म ने तीसरे दिन दिसरे दिन के मुकाबले शानदार कमाई की है। भारत में थलपति विजय की ‘लियो’ ने पहले दिन 64.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन ‘लियो’ 36 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तीसरे दिन 40 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। 

लियो की तीसरे दिन राज्यों में हुई कमाई
तमिलनाडु (ग्रॉस): 26.00 करोड़ रुपये 
केरल (ग्रॉस): 07.00 करोड़ रुपये 
कर्नाटक (ग्रॉस): 05.50 करोड़ रुपये
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना(ग्रॉस): 05.00 करोड़ रुपये
आरओआई (ग्रॉस): 3.50 करोड़ रुपये

फिल्म लियो के बारे में 
इस फिल्म में विजय के साथ संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन समेत कई सेलेब्स अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। बता दें कि विजय की ये फिल्म 250-300 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म को लोकेश कनागराज ने डायरेक्ट किया है और सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। वहीं ‘लियो’ के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास है। ‘लियो’ को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़ें-

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘गणपत’ और ‘यारियां 2’ की डूबी नैया, जानें कितना किया कलेक्शन

Parineeti Chopra को खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने किया बर्थडे विश, बहन पर बेशुमार प्यार लुटती दिखीं देसी गर्ल

Kangana Ranaut की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर मचाएगी धूम, इस दिन होगी रिलीज

 

 

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

गनमास्टर G9 के बाद ‘Rooh’ कंपाने आ रहे इमरान हाशमी, 2027 में इस हॉरर-म्यूजिकल फिल्म से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

Pathaan Box Office Collection Day 12 shah rukh kahn film Pathaan beat kgf 2 on Sunday become blockbuster Pathaan Box Office Collection Day 12: ‘केजीएफ 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, 12वें दिन की बेसुमार कमाई

Mufasa Box Office Collection Day 1: ‘पुष्पा 2’ को ‘मुफासा’ ने कड़ी टक्कर, पहले दिन भारत में किया कमाल