‘द पैराडाइज’/’हिट’ (Poster)
हैदराबाद: नेचुरल स्टार नानी की नई तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ गुरुवार, 24 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. ‘द पैराडाइज़’ की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही और उम्मीद है कि फिल्म की ओपनिंग अच्छी होगी.
‘द पैराडाइज’ कई वजहों से इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक रही है. एक पीरियड एक्शन थ्रिलर मानी जा रही इस फिल्म में नानी एक ऐसे विद्रोही नेता के रूप में नजर आए हैं, जैसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया. वे एक दबे-कुचले समुदाय के नेता हैं और अपने लोगों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग दर्ज कर ली थी, और ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन भी टिकटों की जबरदस्त बिक्री जारी रखी है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने 24 सितंबर रात 8 बजे तक 8,639 शो के लिए 31.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 36.63 करोड़ रुपये रहा.
तेलुगु भाषा का इसमें ज्यादा योगदान रहा है. तेलुगु बेल्ट से नानी की फिल्म ने 27.77 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि हिंदी में इसने 2.14 करोड़ रुपये बिजनेस किया है. तमिल बेल्ट ने ठीक-ठाक बिजनेस किया है. तमिल में फिल्म ने 1.13 करोड़ रुपये कमाए हैं.
शुरुआती अनुमानों के अनुसार, उम्मीद है कि यह फिल्म अपने पहले दिन लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) कमाएगी, जो निश्चित रूप से एक शानदार ओपनिंग होगी. हालांकि, अगर देर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है, तो कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है.
#TheParadise HITS HARD 🔥🔥
Worldwide GROSS has already crossed ₹60 CRORES+ 💥
$1.4 MILLION+ grossed in North America through premieres! @BookMyShow + District have crossed 2 MILLION+ tickets booked!
Premieres opened on a strong note, while Day 1 bookings are getting… pic.twitter.com/2vLNURh99U
— Ramesh Bala (@rameshlaus) September 24, 2026
‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के एक ट्वीट के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले ही दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर से 1.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है. साफ है कि ‘द पैराडाइज’ के रिलीज के दिन ही दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की संभावना है.
‘हिट: द थर्ड केस’ को छोड़ा पीछे
अगर रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो ‘द पैराडाइज’, ‘हिट: द थर्ड केस’ के ओपनिंग वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी. साथ ही यह नानी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बना जाएगी.
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हिट: द थर्ड केस’ के पहले दिन का कलेक्शन 37.81 करोड़ रुपये था, जिसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस से इसने 21 करोड़ रुपये कमाए, बाकी 13.25 करोड़ रुपये ओवरसीज मार्केट से आए. हालांकि, नेशनल लेवल पर ‘द पैराडाइज’ ने ‘हिट: द थर्ड केस’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
‘द पैराडाइज’ ने तोड़ा ‘दसरा’ का रिकॉर्ड
‘दसरा’ ने भारत में 23.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. साफ है कि ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को पीछे छोड़ दी है. ‘दसरा’ का भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 81.93 करोड़ रुपये था. अगर ‘द पैराडाइज’ वीकेंड के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन करती रही, तो यह कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ‘दसरा’ से आगे निकल जाएगी.