हैदराबाद: नेचुरल स्टार नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को रिलीज हुई और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. लगभग 35 करोड़ रुपये की जबरदस्त शुरुआत के बाद, श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन (शुक्रवार) भारी गिरावट आई. तीसरे दिन (शनिवार) इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई, जिससे तीन दिनों में पेड प्रीव्यूज को मिलाकर इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया.
24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, ‘द पैराडाइज’ ने पेड प्रिव्यूज को मिलाकर इसने 46.25 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
तीसरे दिन की बात करें तो सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने शनिवार, 26 सितंबर को 6,889 शो से 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 76.40 करोड़ रुपये हो गया है. शुक्रवार और शनिवार के बीच, फिल्म की कमाई में 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हुई, जबकि हिंदी वर्शन दूसरे और तमिल वर्शन तीसरे स्थान पर रहा.
‘द पैराडाइज’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशों में, फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये हो गया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’, ‘डोरोथी’, ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ और ‘प्राइमटाइम’ जैसी फिल्मों से मुकाबला करने वाली यह पीरियड फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 119.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. ताजा आंकड़ों से यह साफ पता चलता है कि जरदस्त ओपनिंग के बाद फ़िल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है.
‘द पैराडाइज’ के बारे में
इस तेलुगु फिल्म की कहानी डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और राइटर विनय सागर जोन्नाला ने मिलकर लिखी है. ‘द पैराडाइज’ में नानी ‘जडल’ के रोल में हैं, जो 1980 के दशक के सिकंदराबाद में अपनी हाशिए पर पड़ी ‘सवारी’ जनजाति को वोट देने के अधिकार और भेदभाव से लड़ने के लिए लीड करते हैं.
बाकी कलाकारों में मोहन बाबू, जडाल की प्रेमिका के रोल में कयादु लोहार, जडाल की मां के रोल में सोनाली कुलकर्णी और जडाल के बचपन के दुश्मन विक्रम मलिक के रोल में राघव जुयाल शामिल हैं. बता दें, राघव ने इस फिल्म से तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया है. ‘दसरा’ फिल्म की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, नानी के साथ ‘येषानागुला’ गाने में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई हैं.
‘दसरा’ के बाद नानी और फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला दूसरी बार साथ काम किए हैं. सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना द्वारा श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.