The Paradise Box Office Day 3: शनिवार को ‘द पैराडाइज’ ने दिखाया कमाल, जानें- अब तक कर लिया कितना कलेक्शन, Bollywood Hindi News


नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख फैंस फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे।

The Paradise Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस मूवी के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में तेलुगु मूवी ‘द पैराडाइज’ कल यानी 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों से कॉम्पिटिशन है। एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ में साउथ सुपरस्टार नानी ने लीड रोल नजर आ रहे हें। खास बात ये है कि नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की। ऐसे में अब इसके तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने शनिवार को कितना कमाया?

शनिवार को कैसा रहा ‘द पैराडाइज’ कलेक्शन

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख फैंस फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद अब इसके तीसरे यानी शनिवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, शुक्रवार को मूवी ने 14.90 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने शनिवार को 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 76.40 करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य भाषाओं में हुई कितनी कमाई

‘द पैराडाइज’ तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने हिंदी में 5.30 करोड़ रुपये, तेलुगु में 69.45 करोड़ रुपये और तमिल भाषा में 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हे।

‘द पैराडाइज’ के बारे में

‘द पैराडाइज’ फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। ‘द पैराडाइज’ के प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी हैं। इस फिल्म में नानी, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया था। फिल्म में नानी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है. नानी को लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा नानी जल्द ही Bloody Romeo मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो रोमियो के रोल में हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है।



Source link

Related posts

दूसरे वीकेंड में ‘सीन’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी, नौवें दिन कमाई में दर्ज हुई 58.3 फीसदी बढ़ोतरी

Ramayana Box Office Collection: रामायण ने दुनिया भर में ₹1,200 करोड़ का आंकड़ा पार किया

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े ‘बाहुबली 2’ और ‘जवान’ के रिकॉर्ड – ramayana worldwide box office collection day 10 ranbir kapoor movie crosses 1228 crore