सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट रिलीज ‘द वन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. पारंपरिक रीति-रिवाजों, छठ पूजा के त्योहार और सुपरनैचुरल सस्पेंस पर आधारित दिलचस्प कहानी वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘द वन’ ने ओपनिंग डे पर कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं.
‘द वन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना रहा?
शुक्रवार, 26 सितंबर को रिलीज के दिन, ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.12 करोड़ रुपये की कमाई की. वर्किंग फ्राइडे पर हुई ये कमाई फिल्म के लिए एक स्ट्रॉन्ग बेस बनाती है. गौरतलब है कि फिल्म को बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के मास सर्किट और सिंगल स्क्रीन से दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि इसकी कमाई में शनिवार और रविवार को तेजी देखने को मिलेगी.
‘द वन’ ने पहले दिन बनाए कौन कौन से रिकॉर्ड
द वन ने रिलीज के पहले दिन तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इन रिकॉर्ड्स को आप यहां जान सकते हैं.
- द वन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की महामारी के बाद रिलीज हुई फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है. इसने अजय देवगन के साथ वाली फैंटेसी कॉमेडी ‘थैंक गॉड’ पीछे छोड़ दिया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट-कोविड ओपनिंग फिल्मों में द वन- 8.12 करोड़, थैंक गॉड- 8.10 करोड़, परम सुंदरी- 7.37 करोड़ और योद्धा- 4.25 करोड़ शामिल हैं.
- 8.12 करोड़ की कमाई के साथ, यह फ़िल्म एकता आर कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स की टॉप 5 पोस्ट-कोविड ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को मात दी है. इतना ही नहीं इसने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को टॉप 5 से बाहर कर दिया है.
- यह फिल्म तमन्ना भाटिया की टॉप 5 बॉलीवुड ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. यह हिंदी सिनेमा में इस एक्ट्रेस के लिए ओपनिंग डे की चौथी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई हैं. तमन्ना की बॉलीवुड टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में हमशकल्स (12.5 करोड़), हिम्मतवाला (12.1 करोड़), एंटरटेनमेंट (11.16 करोड़) द वन ( 8.12 करोड़) और खामोशी (11 लाख रुपये) शामिल है.
‘द वन’ के बारे में
इस हिंदी फैंटेसी थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा हैं. इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले एकता कपूर, शोभा कपूर, नीरज कोठारी और अरुणाभ कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्टार कास्ट में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल शामिल हैं.