The Vvaan Vs The Paradise: ‘द वन’ पर बरसा छठी मैया का आशीर्वाद, ‘द पैराडाइज’ की थमने लगी रफ्तार


Last Updated:

The Vvaan Vs The Paradise: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ से टकराई थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ की धुंआधार कमाई जारी है. वहीं ‘द वन’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन फिल्म को हिंदी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है.

नई दिल्ली. 8 भाषाओं में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं हिंदी फिल्म द वन ने 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. जंगल के रहस्य पर बनी ‘द वन’ के छठ गीत से दर्शकों को खास जुड़ाव महसूस हो रहा है जिसका साफ असर फिल्म की कमाई पर नजर आ रहा है.

रिलीज के 8 दिन बाद भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन अब अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद से फिल्म को टक्कर मिल सकती है. ‘दृश्यम 3’ से टकराने के बावजूद ‘द वन’ ने रिलीज के 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए हुए है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस दौरान फिल्म ने देश भर में कुल 2,144 शो के जरिए 3.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. बीते शुक्रवार को फिल्म की कमाई पर छुट्टी का असर दिखा. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 67.74 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि नेट कलेक्शन 57.00 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘द वन’ ने 8वें दिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये का बिजनेस किया जिसके साथ फिल्म का विदेशी कलेक्शन 6 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म का घरेलू और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाकर सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ने कुल 73.74 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

तेलुगू सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की फिल्म कुल 8 भाषाओं में रिलीज हुई है. फिल्म को तेलुगू भाषा दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला और रिलीज के 8 दिन बाद भी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू में ही हो रही है. हिंदी भाषा में फिल्म को शुरुआत से कमजोर रिस्पांस मिल रहा है.

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ के शुक्रवार की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने देश भर में 1,547 शो के जरिए अपने नौवें दिन 2.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 131.05 करोड़ पहुंच गया है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 111 करोड़ रुपये हो गया है.

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की बात करें तो 9वें दिन फिल्म ने 10 लाख रुपये रहा. इसके साथ फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 30.95 करोड़ रुपये है. द पैराडाइज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 162 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है.

द पैराडाइज ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 162 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जिसमें ज्यादातर कमाई तेलुगु में हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 9वें दिन फिल्म के 2.80 करोड़ रुपये के कलेक्शन में हिंदी भाषा की कमाई सिर्फ 10 लाख रुपये रही थी. वहीं तेलुगु भाषा में नानी की फिल्म ने 2.70 करोड़ का बिजनेस किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Collection

अपकमिंग रिलीज 2026:बॉक्स ऑफिस पर मनेगी दिवाली; ‘रामायण’ से ‘किंग’ तक, सिनेमाघरों में धमाका करेंगी ये फिल्में – From Ranbir Kapoor Ramayana To Srk King Eetha And Avengers Doomsday These Films To Release In Upcoming 2026

Hanuman Ansh Day 57: ‘दृश्यम 3’ का तूफान, पर नहीं डिगा ‘हनुमान अंश’ का विश्वास, 57वें दिन शुभ रहा शुक्रवार