The Vvaan vs The Paradise: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, मंगलवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ को छोड़ा पीछे


Last Updated:

The Vvaan vs The Paradise: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 दस्तक देने जा रही है. अब दृश्यम फ्रेंचाइजी में जयदीप अहलावत की एंट्री हो चुकी है जिसने फिल्म के बज को और भी बढ़ा दिया है. बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का कमाल दिखे इससे पहले पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों का हाल जान लेते हैं.

नई दिल्ली. पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. उससे पहले हफ्ते यानी 18 सितंबर को करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब रिलीज हुई थी. इन दोनों फिल्मों का दम निकल गया. अब बॉक्स ऑफिस पर नानी की ‘द पैराडाइज’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया के बीच टक्कर दिख रही है.

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘’द वन’ फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में मेकर्स ने हर वो फैक्टर जोड़ने की कोशिश की है जो फिल्म की सफलता की गारंटी बन सकती थी. फिर चाहे बात छठ गीत के जरिए भक्ति की हो या फिर जंगल के रहस्य को सुलझाने की, अब इस फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए लग रहा है कि मेकर्स का दांव सफल रहा.

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘’द वन’ फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में मेकर्स ने हर वो फैक्टर जोड़ने की कोशिश की है जो फिल्म की सफलता की गारंटी बन सकती थी. फिर चाहे बात छठ गीत के जरिए भक्ति की हो या फिर जंगल के रहस्य को सुलझाने की, अब इस फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए लग रहा है कि मेकर्स का दांव सफल रहा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन देश भर में 7,162 शोज के साथ 6.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस मजबूत कमाई के साथ तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 44.85 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 53.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वीक डेज में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है. विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ‘’द वन’’ का जादू नहीं चल पा रहा है. 5वें दिन फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये हो गया है. देश और विदेश के इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 57.95 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है.

अब बात करते हैं नानी की ‘द पैराडाइज’ की. तेलुगु सुपरस्टार की हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा. कुल 8 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन तेलुगु भाषा में फिल्म की कमाई जारी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन देश भर में 5,772 शोज के साथ 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस ठोस कमाई के साथ ही फिल्म ने एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है, जिससे ‘द पैराडाइज’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 101.50 करोड़ रुपये रहा.

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर नानी की ‘’द पैराडाइज’’ ने छठे दिन 0.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 30.50 करोड़ रुपये हो गया है. इन दोनों आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 150.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

सोमवार के मुकाबले ‘’द पैराडाइज’’ के मंगलवार के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने 80 लाख रुपये का बिजनेस किया. तमिल में फिल्म ने 50 हजार रुपये की कमाई की. वहीं तेलुगु वर्जन में ये आंकड़ा 3.55 करोड़ रुपये रहा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

Box Office Collection Nani The Paradise The Vvaan Hanuman Ansh Mirzapur Movie – Entertainment News: Amar Ujala

Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘द पैराडाइज’ ने जड़ा शतक, ‘द वन’ की भी रही धूम, जानें- ‘मिर्जापुर’-‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

54वें दिन Hanuman Ansh ने कमाई से रचा इतिहास, ‘महाबली’ बन मंगलवार को शाहरुख-आमिर की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड