The Vvan Box Office Collection On Sunday Know Total Earning Of Avengers Endgame Encore And The Paradise – Entertainment News: Amar Ujala


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म ‘द वन’ की रिलीज का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिनों में इसने अच्छी कमाई की। आज रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला है। साउथ के सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने आज कितना कलेक्शन किया है।




2 of 5

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ को मिला वीकएंड का फायदा

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर इसे भरपूर फायदा मिला है।
  • बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी बढ़िया शुरुआत की है।
  • फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन इसे रविवार की छुट्टी का फायदा मिला है। आज खबर लिखे जाने तक इसने 12.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • फिल्म ने तीन दिनों में कुल 31.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


3 of 5

द वन टीजर
– फोटो : Youtube @balajimotionpictures


‘द वन’ ने तोड़े रिकॉर्ड

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। ‘द वन’ ने ओपनिंग वीकएंड में जहां 31.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं अक्षय कुमार की ‘हैवान’ ने ओपनिंग वीकएंड पर 7.35 करोड़ रुपये ही कमाए थे। इसी तरह से ‘हनुमान अंश’ ने पहले तीन दिनों में 60 लाख रुपये ही कमाए थे। ‘बंटवारा 1947’ ने 25.15 करोड़ रुपये कमाए थे। रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की कमाई 17.25 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म ‘इक्कीस’ ने पहले वीकएंड पर 22.05 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखें तो ‘द वन’ ने पहले वीकएंड पर इनसे ज्यादा कमाई की है।

सुनीता आहूजा: कश्मीरा शाह ने किया गोविंदा की पत्नी का बचाव, रानी स्वर्णकार से पूछा ये सवाल; जानें पूरा मामला


4 of 5

एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर
– फोटो : यूट्यूब


कितनी हुई ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ की कमाई?

  • मार्वल की सुपरहिट फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी की है। 
  • 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को सात साल बाद मार्वल ने इसे ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ के नाम से दोबारा रिलीज किया गया है। 
  • आज इसकी रिलीज का तीसरा दिन है। 
  • ओपनिंग डे पर इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
  • दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए। आज तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 6.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • इसका कुल कलेक्शन 21.13 करोड़ रुपये हो गया है।


5 of 5

फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी और कीर्ति सुरेश
– फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani


नानी की फिल्म का कलेक्शन 

साउथ के सुपरस्टारा नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत अच्छी रही है। पहले दिन इसने 34.65 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 13.08 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज से पहले स्पेशल शोज में इसने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 89.48 करोड़ रुपये हो गया है।




Source link

Related posts

सिद्धार्थ मल्होत्रा की The Vvaan की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, दिखी छठी मैय्या की महिमा; तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

हनुमान अंश को मिली The Paradise की चुनौती, संडे को Nani की पीरियड एक्शन ड्रामा ने किया धुआंधार कलेक्शन

रणबीर की मेगा बजट फिल्म से 40 दिन पहले अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ फ्लॉप, 2 दिन में चौपट, फर्स्ट मंडे होगा चमत्कार?