Thursday Box Office: ‘द वन’ ने जड़ी हाफ सेंचुरी, ‘द पैराडाइज’ की घटी कमाई, जानें-‘हनुमान अंश’-‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन


बॉक्स ऑफिस पर नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए जबरदस्त मुकाबला हो रहा है. जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत नहीं हुई है तो वहीं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की कमाई हर दिन घट रही है.

इन सबके बीच सिनेमाघरों में लगभग 60 दिन पूरे होने के बाद भी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. जबकि ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब लाखों में कमाई कर रही है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि एक अक्टूबर यानी थर्सडे को इन सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी रही?

‘द वन’ ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने थिएटर में 7 दिन पूरे कर लिए हैं. इसने रिलीज के छठे दिन भारत में 4.35 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को ‘द वन’ ने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 53.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द पैराडाइज’ का थर्सडे का कलेक्शन कितना रहा?
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की कमाई वीकडेज में हर दिन घटी है. रिलीज के सातवें दिन इसने महज 3.40 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ‘द पैराडाइज’ ने 3.30 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ नानी स्टारर फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 108.20 करोड़ रुपये हो गई है.

‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर की गुरुवार की कितनी रही कमाई
रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे कलाकारों वाली फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ ने छठे दिन 2.05 करोड़ की कमाई की थी.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर ने 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 31.40 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, और अली फजल सहित कई कलाकारों से सजी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है. रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे बुधवार को इसने महज 55 लाख रुपये कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे गुरुवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 60 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 27 दिनों की नेट कमाई अब 229.50 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने 8वें गुरुवार कितनी की कमाई?
शोभिनव सत्या की ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 8वें हफ्ते में भी खूब कमाल किया. बता दें कि रिलीज के 55वें दिन इस फिल्म ने 2.20 करोड़ की कमाई की थी.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 56वें दिन यानी 8वें गुरुवार को इसने 2.85 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 27 दिनों की नेट कमाई अब 317.33 करोड़ रुपये हो गई है.

 



Source link

Related posts

Drishyam 3: The Conclusion X Review: हिट या फ्लॉफ? टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर

Drishyam The Conclusion Public Review: दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का दमदार क्लाइमेक्स, छाए अजय देवगन, फैन्स बोले- ब्लॉकबस्टर – Drishyam The Conclusion Public Review box office ajay devgn film blockbuster Tabu jaideep ahlawat tmovb

बॉक्स ऑफिस:’दृश्यम 3′ की दस्तक से पहले कैसा रहा ‘द वन’ का हाल? ‘द पैराडाइज’-‘हनुमान अंश’ ने किया इतना कलेक्शन – Thursday Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh Mirzapur Collection