Tuesday BO Report: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की आंधी में उड़ गई तीन फिल्में, जानिए कलेक्शन, Bollywood Hindi News


इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि चार फिल्में चल रही हैं। एक्शन, कॉमेडी और पीरियड ड्रामा फिल्म ऑडियंस को एंटरटेन कर रही हैं। जानिए आज मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

फेस्टिव सीजन चल रहा है और थिएटर में चार शानदार फिल्मों ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए लगी हुई हैं। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिलीज के बाद से धमाका कर रही है। वहीं 16 अक्टूबर को आई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’, राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’, और यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ टिकी हुई हैं। अपने पहले हफ्ते में ये फिल्में स्ट्रगल करती नजर आ रही हैं। कमाई के मामले में जेलर 2 सबसे आगे चल रही है। जानिए इन फिल्मों का मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

जेलर 2

रजनीकांत की फिल्म जेलर के बाद अब ऑडियंस जेलर 2 लो भी अच्छा रिएक्शन दे रही है। ये फिल्म 15 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शानदार 59 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी और अपने पहले वीकेंड तक मोटी रकम कम ली थी। खास बात ये है कि रजनीकांत की जेलर वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। सबसे ज्यादा कलेक्शन तमिल ऑडियंस की तरफ से मिल रहा है। फिल्म ने अपने आज मंगलवार को रात 11 बजे तक 45.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। 6 दिनों में अब तक कुल कमाई 287.80 के पार पहुंच गई है।

राणाबाली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली से ऑडियंस को खूब उम्मीदें थीं। ते एक तेलुगू पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म है जो मद्रास के रायलसीमा में हुए शोषण पर बेस्ड है। एक्टर्स ने अच्छी परफॉरमेंस दी है लेकिन थिएटर तक ऑडियंस को लाना मुश्किल हो रहा है। फिल्म ने आज मंगलवार लो रात 11 बजे तक 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल कमाई 36.20 करोड़ के पार पहुंच गई है।

प्रहार

राजकुमा राव अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए इंडस्ट्री और फैंस के बीच मशहूर हैं। हाल में आई फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्जवल निकम’ में उन्होंने मुंबई के ताज होटल पर हुए 26/11 आतंकी हमले के सरकारी वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने की दिखाई गई है। उज्जवल निकम के नजरिए से कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है। फिल्म ने आज मंगलवार को रात 11 बजे तक 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल कमाई 14.45 करोड़ तक पहुंच गई है।

नई नवेली

यामी गौतम सीरियस और कॉमेडी किरदारों से पहले ऑडियंस को इम्प्रेस कर चुकी हैं। ये एक हॉरर ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी घर की एक ऐसी बहू की है जिसे डायन समझा जाता है। लेकिन कहानी का मकसद कुछ और है। ये फिल्म एंटरटेन कर रही है। लेकिन ऑडियंस को थिएटर तक लाना मुश्किल लग रहा है। आज मंगलवार को रात 11 बजे तक फिल्म ने 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल कमाई 18.65 करोड़ से पार हो गई है।





Source link

Related posts

Ranabaali Box Office Day 5: Vijay-Rashmika Film Update

Spirit vs Ramayana 2: Diwali 2027 Box Office Clash

Jailer 2 Box Office Day 7: Worldwide Collection