Udta Teer बिगाड़ पाई Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस गेम? आ गया 22वें दिन की कमाई का पूरा गणित; शॉकिंग है रिजल्ट


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3 (Drishyam 3) साल 2026 की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्मों में से एक है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से 21 दिन तक लगातार अच्छी कमाई कर रही थी। अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में टक्कर देने इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर(Udta Teer) मैदान में उतरी है।

क्या कॉमेडी ड्रामा फिल्म 22वें दिन दृश्यम 3 को सिंहासन से उतारने में सफल रही है या नहीं, इसका बॉक्स ऑफिस रिजल्ट सामने आ चुका है।

22वें दिन दृश्यम 3 के हाथ आई इतनी रकम

उड़ता तीर ने जहां बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ के आसपास की कमाई की है, तो वहीं कॉमेडी ड्रामा फिल्म के आने से अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3 Total Collection) का सिंहासन पूरी तरह से हिल चुका है। 21वें दिन दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 2.10 करोड़ तक की कमाई की थी, लेकिन अब शुक्रवार को ये कमाई और भी ज्यादा कम हो गई है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन सिर्फ 1.40 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, जो अब तक तब्बू स्टारर फिल्म का सबसे कम कलेक्शन है। शुक्रवार के कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 की कमाई 363.25 करोड़ नेट और 435.20 ग्रॉस हुई है।

दृश्यम 3 का 600 करोड़ की कमाई का सपना होगा सच?

दृश्यम 3 को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बेहतरीन शुरुआत मिली थी। पहले ही दिन मूवी ने दुनियाभर में 95 करोड़ से ओपनिंग ली और देखते ही देखते मूवी ने 21 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, वर्ल्डवाइड कमाई भी मूवी की काफी घटी है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का कलेक्शन सिंगल डे में ग्लोबल स्तर पर बस 1 करोड़ का हुआ है।

मूवी की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 564.95 करोड़ तक पहुंच चुकी है। हालांकि, उड़ता तीर के आने के बाद अब फिल्म का 600 करोड़ के क्लब में शामिल होना मुश्किल ही है। दृश्यम 3 साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है, जिसने ओवरसीज मार्केट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस साल ये कमाई सिर्फ धुरंधर 2 और रजनीकांत की जेलर 2 ही पार कर पाए हैं।



Source link

Related posts

Udta Teer And Tu Hai Meri Kiran Box Office Collection Know Total Eaning Jailer 2 – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Second Friday: ‘जेलर 2’ ने 9 दिन में छापे ₹628 Cr, रजनीकांत की फिल्म का दुनियाभर में डंका लेकिन भारत में लगा झटका

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का 9वें दिन कमाल, ‘लियो’ के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड