‘उड़ता तीर’ (Poster)
हैदराबाद: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी दूसरी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के साथ सिनेमाघरों में वापसी किए है. यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है और इसे आकाश कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं. यह इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. यह फिल्म आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसकी वजह से इसकी ओपनिंड डे भी ठंडी रही.
‘उड़ता तीर’ की कहानी एक पाकिस्तानी एजेंट बिलाल अहमद (आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है.उसे एक गुप्त मिशन पर भारत भेजा गया था, लेकिन एक बड़े हादसे में उसकी याददाश्त चली जाती है और वह अपनी पहचान भूल जाता है.इसके बाद उसे यकीन हो जाता है कि वह एक देशभक्त भारतीय अधिकारी है.’उड़ता तीर’ काफी चर्चा के बीच रिलीज हुई है, इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी.
‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘उड़ता तीर’ ने अपने पहले दिन के लिए 2.59 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी. इसने अब तक अपनी एडवांस बुकिंग की कीमत वसूल कर ली है. सैकनिल्क के मुताबिक, उड़ता तीर ने ओपनिंड डे पर रात 8 बजे तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन की है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.56 करोड़ रुपये रहा है. मिली-जुली प्रतिक्रियाओं को देखते हुए, अनुमान है कि पूरा दिन खत्म होने तक ‘उड़ता तीर’ अपने पहले दिन 4 से 6 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर सकती है.
अगर यह अनुमान सच साबित होता है, तो ‘उड़ता तीर’ आयुष्मान-सारा की पिछली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी. ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपनी रिलीज के दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे.
नेपाल में बैन ‘उड़ता तीर’
बता दें, अपनी रिलीज से पहले ‘उड़ता तीर’ को नेपाल में सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर नेशनल सिने ग्रुप को एक आधिकारिक पत्र के जरिए इस फैसले की जानकारी दी थी. पत्र में बताया गया है कि नेपाल के सेंट्रल फिल्म सेंसर बोर्ड ने पाया कि फिल्म का कंटेंट नेशनल सिनेमा (प्रोडक्शन, एग्जीबिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) एक्ट, 2026 की धारा 8(3) के तहत तय पाबंदियों का उल्लंघन करता है. नतीजतन, ‘उड़ता तीर’ को नेपाल में रिलीज नहीं किया जाएगा.
‘उड़ता तीर’ के बारे में
धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की निर्मित ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अहम भूमिका में हैं. इनके अलावा, राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव और सुप्रिया पिलगांवकर भी हैं. यह फिल्म पहले 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे आगे टाल दिया ताकि उन्हें रिलीज के लिए एक बेहतर समय मिल सके.