Una News:ऊना में आज से प्रभात फेरियां शुरू, 23 को निकलेगा नगर कीर्तन – Prabhat Pheris (morning Devotional Processions) Begin In Una Today; ‘nagar Kirtan’ To Be Held On The 23rd


{“_id”:”6afc35ac18774532ee0ca998″,”slug”:”prabhat-pheris-morning-devotional-processions-begin-in-una-today-nagar-kirtan-to-be-held-on-the-23rd-una-news-c-93-1-ssml1048-213736-2026-11-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Una News: ऊना में आज से प्रभात फेरियां शुरू, 23 को निकलेगा नगर कीर्तन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Tue, 17 Nov 2026 04:38 PM IST



ऊना। पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को गुरुद्वारा बाबा कलाधारी किला बेदी साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। बाबा सरबजोत सिंह बेदी और समूह संगत की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के तहत 18 नवंबर से प्रभात फेरियां शुरू होंगी, जबकि 22 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे। सेवादार सुरिंदर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह आठ बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर हीरां थड़ा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पांच प्यारों की अगुवाई में रवाना होगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजेगा। रात्रि में गुरुद्वारा दमदमा अस्थान बाबा साहिब सिंह बेदी में विशेष कीर्तन दरबार होगा, जिसमें रागी और कथावाचक संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर दीपमाला, आतिशबाजी और गुरु के अटूट लंगर का आयोजन भी होगा।




Source link

Related posts

Gurugram News:ठंड की आहत…सुबह कोहरा और शाम को चल रहीं सर्द हवाएं – The Onset Of Winter… Morning Fog And Chilly Winds In The Evening

मीरजापुर में पछुआ हवाओं के साथ सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन, चार डिग्री लुढ़केगा पारा

Haryana School Timing Changed | Winter Session New Schedule 2026