Varanasi News:केबल फॉल्ट के चलते कई इलाकों में सुबह नहीं आया पानी – Water Supply Was Disrupted In Several Areas This Morning Due To A Cable Fault


{“_id”:”6a8762298a4ba57cd70eaca2″,”slug”:”water-supply-was-disrupted-in-several-areas-this-morning-due-to-a-cable-fault-varanasi-news-c-20-vns1022-1513502-2026-08-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: केबल फॉल्ट के चलते कई इलाकों में सुबह नहीं आया पानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}




भेलूपुर जलकल परिसर में बृहस्पतिवार को भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से सुबह 7.30 बजे के बाद जलापूर्ति बाधित हो गई। इस चक्कर में कई इलाकों में 7:30 बजे के बाद पानी नहीं पहुंच सका। मरम्मत के बाद दिन में 2 बजे तक केबल ठीक कराया गया। इसके बाद जलापूर्ति होनी थी, लेकिन शाम को इंटर कनेक्शन के लिए जलापूर्ति बाधित रही। सामान्य तौर पर सुबह 5 से 10 बजे तक जलापूर्ति की जाती है। इसके बाद शाम को 4 से 8 बजे तक जलापूर्ति होती है। आज सुबह आधा ही पानी मिला। 7:30 बजे फॉल्ट होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई थी। इस फॉल्ट के कारण भेलूपुर, खोजवां, रेवड़ी तालाब, दुर्गाकुंड में जलापूर्ति नहीं हो पाई। गंभीर समस्या पेयजल संकट के रूप में सामने आई। सुबह 8 बजे उठने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलकल के सचिव सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तकनीकी टीम ने केबल फॉल्ट का पता लगाने के बाद कई घंटों तक मरम्मत कार्य किया। दोपहर तक तक केबल की खराबी ठीक हो गई। शाम को मरम्मत के लिए जलापूर्ति बंद की गई थी।


आज सुबह बाधित रहेगी जलापूर्ति

सीएम ग्रिड योजना के तहत सिगरा चौराहे से औरंगाबाद चौराहे तक बिछाई गई पेयजल की पाइप पाइप से कनेक्शन का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते बृहस्पतिवार शाम बाधित रही। शुक्रवार सुबह जलापूर्ति बाधित रहेगी।



Source link

Related posts

Etawah News:रामलीला देखने गया पल्लेदार, सुबह पंडाल में मैट के नीचे मिला शव – Palledar Went To Watch Ramlila; Body Found Under A Mat In The Pandal The Next Morning

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 15 july 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 3 september 2026 morning top news headlines ntc