Varanasi News:डांस क्लास में किशोरी से छेड़छाड़, तस्वीरों वायरल करने की धमकी – Teenage Girl Molested At Dance Class; Threatened With Viral Photos


{“_id”:”6ab432205f4d5575df039d95″,”slug”:”teenage-girl-molested-at-dance-class-threatened-with-viral-photos-varanasi-news-c-20-vns1056-1555672-2026-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: डांस क्लास में किशोरी से छेड़छाड़, तस्वीरों वायरल करने की धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}




वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा में डांस क्लास के दौरान किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ऑनलाइन माध्यमों पर प्रसारित करने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मैनुद्दीन खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चौकाघाट निवासी पीड़ित भाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे छोटी बहन डांस क्लास को गई थी। इसी दौरान मैनुद्दीन खान वहां पहुंचा। उसने बहन का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और उसे खींचने की कोशिश की। आरोप है कि बहन की एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार की हैं। वह इन तस्वीरों को ऑनलाइन माध्यमों पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी रोज नए-नए नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। चेतगंज थाना प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो




Source link

Related posts

Hathras News:सीएम पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार – Video Of Derogatory Remarks Against Cm Goes Viral; Youth Arrested

दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, National Hindi News

जायद खान का न्यू लुक वायरल, क्यों याद आए हैरी पॉटर के प्रोफेसर स्नेप – zayed khan viral video from adnan shami musical evening look like harry poter snape tmov