VIDEO: एलियन स्टार का दुबई में जलवा, महंगी गाड़ियों में कर रहे सफर, बुर्ज खलीफा में गोल्ड कॉफी पीते आए नजर – alien star motilal meghwal dubai tour jamjam brothers gold coffee viral video tstsd


इन दिनों एलियन स्टार जमजम ब्रदर्स के साथ दुबई घूम रहा है. एलियन स्टार का दुबई घूमते हुए कई वीडियो इन दिनों वायरल हैं. राजस्थान के एक छोटे से गांव का रहना वाला यह लड़का एलियन स्टार के नाम से इतना मशहूर हुआ कि फेमस कंटेंट क्रिएटर जमजम ब्रदर्स ने इसे दुबई बुला लिया. 

इंटरनेट पर वायरल होने वाले इंन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स को जमजम ब्रदर्स दुबई बुलाते हैं. फिर उनके साथ कुछ दिनों वहां के अलग- अलग लोकेशन पर जाकर वीडियो बनाकर शेयर करते हैं. आजकल जमजम ब्रदर्स के साथ एलियन स्टार दुबई घूम रहा है. इसी दौरान दोनों भाई उसे दुबई का बुर्ज खलीफा की सैर कराने ले गए. 

बुर्ज खलीफा के एक लाउंज में एलियन स्टार को जमजम ब्रदर्स ने गोल्ड कॉफी ऑफर किया. वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही एलियन स्टार के सामने गोल्ड कॉफी आया. उसने  हैरत से पूछा कि क्या यह सोने की बनी है? इस पर जमजम ब्रदर्स ने कहा – हां. एलियन स्टार का जो अगला सवाल था, उसे सुन कोई भी हंस- हंसकर लोट पोट हो जाए. उसने अपने अंदाज में पूछा – क्या इसे पीते ही मैं भी सोने का बन जाऊंगा. इस पर जमजम ब्रदर्स ने बताया कि इसे पीयोगे तो अमीर बन जाओगे.

इसके बाद एलियन स्टार ने पूछा कि ये कैसे पीए. जमजम ब्रदर्स ने फिर उसे गोल्ड कॉफी पीना सिखाया. उसने कहा कि इस पर लगी सोने की पन्नी को मिलाकर पीने से तुम अमीर बन जाओगे. जब एलियन स्टार ने उसे पीया तो जमजम ब्रदर ने उससे पूछा कि कैसे लगा, कुछ हुआ तो नहीं. इस पर एलियन स्टार ने कहा मैं सोने का कहां बना, न ही अमीर बना हूं.   जमजम ब्रदर ने बताया कि हमलोग अभी बुर्ज खलीफा के 125 या 126वें मंजिल पर हैं.    

बुर्ज खलीफा एक लग्जरी लॉन्ज में  24-कैरेट गोल्ड-प्लेटेड कॉफी मिलती है. इसकी कीमत लगभग 160 से 200 दिरहम यानी 3,200 से 4,600 रुपये होती है. हालांकि, कुछ स्पेशल पैकेज के साथ इसका खर्च और भी ज्यादा हो सकता है.

अब जानते हैं ये एलियन स्टार कौन है?  एलियन स्टार के नाम से मशहूर लड़के का नाम  मोतीलाल मेघवाल है. वह राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील स्थित चारियां गांव का रहने वाला है. उसकी उम्र 13 साल है. सोशल मीडिया पर उसके काफी वीडियो वायरल हैं. वह आज एक सफल इनफ्लुएंसर और इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है. 

वहीं जमजम ब्रदर्स, जिन्हें ‘बड़े भाई’ और ‘छोटे भाई’ के रूप में भी जाना जाता है. दुबई में स्थित लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक स्टोर जमजम इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. जमजम ब्रदर्स भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और इनके काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Amroha News: रामलीला मंच पर फूहड़ फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल, आक्रोश, Amroha Hindi News

Bhiwadi News: दूध देने आया युवक लिफ्ट में ही करने लगा गंदी हरकत, CCTV में कैद हुआ शर्मनाक नजारा, वीडियो वायरल

फ्लाइट में chatGPT को ‘सर’ कहते बुजुर्ग की फोटो वायरल, अंकल की सादगी देख यूजर्स भी हुए इंप्रेस