VIDEO: कुर्सी पर बैठकर देख रहे थे डांस, वायरल वीडियो के बाद कौशांबी में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर – kaushambi police viral video bar bala dance duty sp line hazir lclcn


उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आजतक की खबर का जोरदार असर देखने को मिला है. ड्यूटी के दौरान मेले में बार बालाओं का डांस देखने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कार्रवाई की है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल राघवेंद्र तिवारी और कांस्टेबल गोविंद राणा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

पूरा मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर गांव का है. बुधवार को यहां मेले का आयोजन किया गया था. दिन में दंगल और मेले के बाद देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवीगंज चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राघवेंद्र तिवारी और हब्बू नगर चौकी में तैनात कांस्टेबल गोविंद राणा की ड्यूटी लगाई गई थी.

यह भी पढ़ें: ड्यूटी भूल ‘ठुमकों’ के मुरीद हुए खाकीधारी! कौशांबी में कुर्सी जमाकर बार-बालाओं का डांस देखते सिपाहियों का VIDEO VIRAL

आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय कार्यक्रम के दौरान आगे की कुर्सियों पर बैठकर डांस देख रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फुटेज में डांस कार्यक्रम के बीच दोनों पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे थे.

देखें वीडियो…

वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान

वीडियो सामने आने के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस अधिकारियों ने वायरल फुटेज की जांच की. इसमें दोनों कर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. राघवेंद्र तिवारी और गोविंद राणा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.

मामले में डीएसपी सतेंद्र तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की गई है. उन्होंने बताया कि थाना कड़ा धाम के हब्बू नगर में दिन में दंगल और मेले का आयोजन हुआ था, जबकि देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था. सुरक्षा के लिहाज से हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और कांस्टेबल गोविंद की ड्यूटी लगाई गई थी.

डीएसपी के मुताबिक, वीडियो के अवलोकन से यह पाया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरती. इसी आधार पर दोनों को लाइन हाजिर किया गया है. फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Ludhiana Swift Car Fire | Driver Jumps To Safety

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस खराब, सिपाही ने बाइक पर पेशेंट को पहुंचाया अस्पताल, Video Viral – Chitrakoot Patient taken to hospital on a bike after ambulance broke down sks

‘प्रसाद खाने से वजन नहीं बढ़ता…’ रणबीर कपूर के वायरल वीडियो पर बोलीं अंजलि अरोड़ा