Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 


सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाती है. इस बार भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक रोड साइड भिखारी का है. व्हील चेयर पर बैठा भिखारी और उसकी भीख मांगने की टेक्निक सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान करने के साथ गुदगुदा भी रही है. 

यूं तो आपको सड़क पर भीख मांगते हुए कई भिखारी दिख जाते होंगे, लेकिन वायरल वीडियो कुछ अलग है. इसमें एक भिखारी सड़क किनारे से रॉड नुमा चीज को दुकानदार की तरफ बढ़ाता है, जिस पर पहले से एक पैकेट बंधा हुआ है. दुकानदार उसमें रुपया डालता है, जिसके बाद भिखारी उसे वापस खींच लेता है. यूजर्स इस वीडियो को देखकर मजे ले रहे हैं. 

भीख मांगने में भी दिखा टेक्नोलॉजिया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें भिखारी एक रॉड को दुकानदार की तरफ बढ़ाता है. रॉड अपने आप खुलकर काफी लंबी हो जाती है. इसके बाद दुकानदार उसमें बंधे पैकेट में रुपये डाल देता है, जिसके बाद भिखारी भी उस रॉड को बंद कर पैकेट को अपने पास खींच लेता है. सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा, सब बोले- वाह! क्या टेक्निक है… एकदम टेक्नोलॉजिया. 

यह भी पढ़ें: वर्दी की इज्जत रख ली… ठेलेवाले की मदद को आया CRPF जवान, वीडियो ने जीता दिल

भीख मिलने के बाद दिखाया विक्ट्री साइन

वायरल वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जैसे ही भिखारी को भीख के पैसे मिल जाते हैं, वह दुकानदार की तरफ विक्ट्री साइन दिखाता है. मानो कह रहा हो कि टेक्नोलॉजी की मदद से उसने कितनी बड़ी सफलता हासिल कर ली हो. वहीं, दुकानदार भी उसे भीख देने में इतना सहज दिखता है, जैसे यह उसका रोज का काम हो. 

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘कभी देखा है सेल्फ डिफेंस भिखारी?’ इस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भीख लेने का ऐसा जुगाड़ तो पहली बार देख रहा हूं. वहीं एक अन्य यूजर इसके रिप्लाई में लिखता है, यही तो इतना हाइटेक तरीका देखकर हर कोई चौंक रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, तकनीक देखकर हैरान रह गया सेल्फ डिमेंस में कमाल कर दिया भाई. एक अन्य ने लिखा, हाइड्रा तकनीक देखकर हैरान रह गया. 

यह भी पढ़ें: हाथी के नीचे ताश खेल रहे थे लोग, यूजर्स बोले- वाह! क्या जगह चुनी





Source link

Related posts

गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो

RPF कॉन्स्टेबल का महिला को पीटते वीडियो वायरल, क्या है मामला

मां को याद कर भावुक हुए बुजुर्ग, चेहरे पर छलक आया दर्द, देख लोगों को आई अपनी मम्मी की याद, नम हुईं सबकी आंखें