Viral News | Trending News | UP Teacher Transfer News | गुरुजी के ट्रांसफर की बात सुन रो पड़े बच्चे, गेट पर खड़े होकर बोले


Last Updated:

Teacher Emotional Story : सोनभद्र से एक बड़ी ही प्यारी तस्वीर सामने आई. इससे पता चलता है कि वाकई में बच्चे मन के सच्चे होते हैं. दरअसल, जब बच्चों को पता चला कि उनके गुरुजी का स्कूल में आखिरी दिन है तो वो दौड़े-दौड़े पहुंच गए. फिर गुरुजी से चिपककर खड़े हो गए और रोकने लगे. 

टीचर का वीडियो वायरल.

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यहां एक टीचर के ट्रांसफर की जैसे ही खबर बच्चों को मिली, वैसे ही सुनकर दौड़े-दौड़े अपने गुरुजी के पास पहुंच गए. स्कूल के गेट पर खड़े हो गए और नम आंखों से विदाई देते हुए बोले सर मत जाइए. बच्चों का प्यार देख टीचर भी इमोशनल हो गया. बच्चों को प्यार से गले लगाया और मन लगाकर पढ़ने की सीख दी.

मामला सोनभद्र के विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय का है. यहां शिक्षक के तबादले की खबर सुनकर बच्चे इतने भावुक हो गए कि विदाई के वक्त स्कूल के गेट पर खड़े होकर गुरुजी का रास्ता रोक लिया. बच्चे बार-बार उनसे रुकने की विनती करते रहे. वहीं, विद्यालय के प्रभारी शिक्षक राजकमल यादव का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण हुआ है. विदाई के समय जब गुरुजी स्कूल से निकलने लगे तो बच्चों ने गेट पर खड़े होकर उन्हें जाने नहीं दिया.

किसी बच्चे ने हाथ पकड़ लिया तो कोई बस यही कहता रहा- प्लीज सर, मत जाइए… हमें छोड़कर मत जाइए. बच्चों का यह अपनापन देखकर शिक्षक राजकमल यादव भी अपने आंसू नहीं रोक पाए. गुरुजी की आंखें नम हो गईं. उन्होंने सभी बच्चों को प्यार से गले लगाया, आशीर्वाद दिया और आगे भी मन लगाकर पढ़ने की सीख दी.

यह सिर्फ एक शिक्षक की विदाई नहीं थी, बल्कि गुरु और शिष्यों के बीच बने उस रिश्ते की तस्वीर थी, जो स्कूल की चारदीवारी से कहीं आगे होता है. बच्चों के चेहरे पर उदासी और गुरुजी की नम आंखों ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इस भावुक पल को खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि जब शिक्षक बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि अपना बन जाता है, तो उसकी विदाई इतनी आसान नहीं होती.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें



Source link

Related posts

जमुई-समस्तीपुर के बाद बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR

सड़क पर नागिन की तरह लिपटीं औरतें:बहुत तेज वायरल हो रहा ये वीडियो, लोग फोन निकालकर कैमरे से कैद करते रहे करतब – Women Making Reels On Paniyahwa Bridge In Kushinagar Video Goes Viral

Samastipur News: हाथ जोड़ती रही लड़की… बाइक सवार युवक-युवती को घेरकर पूछताछ का एक और वीडियो वायरल