Viral Video: रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, होमगार्ड गिरफ्तार; नौकरी से भी हटाया गया


हैदराबाद के एक रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर रमेश ने वीडियो जारी कर बताया कि मामले में आनंद नाम के होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आनंद रेलवे सुरक्षा बल के साथ ड्यूटी कर रहा था. उसे हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया होगी. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आनंद को होमगार्ड की नौकरी से हटा दिया गया है. अब उसका नाम होमगार्ड के रिकॉर्ड से भी हटाया जाएगा. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लगातार शेयर कर रहे थे और होमगार्ड के जवान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जवान पहले महिला को थप्पड़ मारता है. इसके बाद वह महिला के बाल पकड़कर उसे कुछ दूर तक घसीटता है. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और कार्रवाई की मांग तेज हो गई.





Source link

Related posts

Jennifer Winget Viral Video: पति के साथ जमकर थिरकती नजर आईं जेनिफर विंगेट, सोशल मीडिया पर छाया रोमांस #JenniferWinget #ViralVideo #DynamiteNews

IPS केके ब‍िश्‍नोई की टीम ने पकड़ी हनीट्रैप गैंग, पुल‍िस के सामने फूट-फूटकर रोने लगी मह‍िला, VIDEO वायरल | ips kk bishnoi Team busted bijnor honeytrap gang woman accused cries video viral

IND vs AFG: तूफानी शतक जमाने वाले अभिषेक शर्मा के वायरल सेलिब्रेशन की असली वजह आई सामने, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा