Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही फ्लाइट में बवाल, हवा में भिड़े दो यात्री…वीडियो हुआ वायरल – london bangladesh flight turns chaotic as two passengers get into fight viral video


Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लोग एक-दूसरे को घूंसे मारते हुए भी नजर आए। इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा कि, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान में सफर कर रहे दो यात्रियों के बीच पहले बहस होती है। कुछ ही देर बाद दोनों आपस में मारपीट करने लगते हैं। इस घटना से फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्री डर गए। बच्चे और बुजुर्ग भी घबरा गए। इसके बाद केबिन क्रू और आसपास बैठे यात्रियों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टी-शर्ट भी फट गई

वीडियो में काली टी-शर्ट पहना एक यात्री पीछे बैठे सफेद शर्ट वाले दूसरे यात्री को मारता हुआ दिखाई दे रहा है। लड़ाई के दौरान उसकी टी-शर्ट भी फट गई। कुछ देर तक दोनों के बीच मारपीट होती रही। इसके बाद केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया। इस घटना को देखकर फ्लाइट में मौजूद कई यात्री घबरा गए और केबिन के अंदर डर का माहौल बन गया। बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशन)महबूबुद्दीन अहमद ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि, जब उनसे इस मामले के बारे में पूछा गया, तब उन्हें फ्लाइट में हुई इस घटना की जानकारी नहीं थी।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)



Source link

Related posts

1999 का UPI और 2 रुपये कैश, चौंका देगा MDR से बचने का जुगाड़

Hapur Cloth Shop Fight | CCTV Footage Viral Police Investigation

मां को पहली बार हवाई यात्रा कराते ही गदगद हुई बेटी, फेवरेट मेमोरी को Video में किया कैद; देखें रिएक्शन