Visakhapatnam School Controversy | Teacher Slaps UKG Student; Child Dies


  • Hindi News
  • National
  • Visakhapatnam School Controversy | Teacher Slaps UKG Student; Child Dies

विशाखापट्‌टनम2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

क्लासरूम में लगे CCTV में पिटाई के बाद बच्चा टीचर के ऊपर ही गिरता दिखा।

विशाखापट्‌टनम में गुरुवार को टीचर की पिटाई से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। CCTV में नजर आया कि पिटाई के बाद बच्चा टीचर की गोद में ही गिर पड़ा। परिजन का आरोप है कि टीचर की पिटाई से बच्चे को दहशत में हार्ट अटैक आ गया।

यह पूरी घटना क्लासरूम में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल के UKG में पढ़ता था। टीचर की गोद में गिरने के बाद बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना…

वीडियो मे दिख रहा है कि टीचर बच्चे को पास खींचती है, उसे थप्पड़ मारती है और उसे डांटती है। प्रणय रोता और खांसता हुआ नजर आता है।

टीचर सजा के तौर पर दूसरे बच्चों के सामने प्रणय की यूनिफॉर्म खोलने लगती है, बच्चा उसे रोकने की कोशिश करता है।

अगले कुछ सेकंड में प्रणय एकदम शांत हो जाता है और टीचर के ऊपर ही बेसुध होकर गिर पड़ता है।

खबर मिलते ही बच्चे के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

CCTV सामने आने के बाद पता चला

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटना का पता तब चला जब क्लास का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। आरोप है कि यह सब होमवर्क न करके आने पर बच्चे को शर्मिंदा करने के लिए किया जा रहा था।

बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री की जांच करेगी पुलिस

पुलिस ने बच्चे की मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

कम उम्र में हार्टअटैक के लिए सिर्फ घी-तेल जिम्मेदार नहीं: अपोलो हॉस्पिटल के चेयरमैन बोले- 300 साल पहले आए अकाल से जीन्स में बदलाव हुआ

युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है।

डॉ. रेड्डी के मुताबिक 300 साल पहले एक अकाल पड़ा था जिसने जीन्स को बदल दिया था। अकाल का असर लोगों की आने वाली पीढ़ियों के शरीर पर पड़ा। इसी वजह से दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related posts

Mirzapur School Holiday | Heavy Rain Waterlogging DM Order Class 1-8

Rohtak News:बाबा बालकपुरी डेरे से निकली प्रभात फेरी – A Morning Procession (prabhat Pheri) Set Out From The Baba Balakpuri Dera

Coronavirus Latest News in Rajasthan City Wise Updates: Novel Coronavirus (COVID-19) Cases in Jaipur Bhilwara Bikaner Jhunjhunun Kota Jodhpur