Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान खान भड़के, कहा- मेरे पर भी हुआ ट्रोल कि बूढ़ा हो गया, हां 60 साल का हो गया हूं – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 14 written update in hindi 19 september 2026
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान केवल घरवालों की क्लास लगाने नहीं आए हैं बल्कि उन सबको करारा जवाब दे रहे हैं, जो पिछले कुछ दिनों से उनके लुक्स और वजन पर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वहीं उन्होंने इन्डारेक्टरली कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों को भी सुना डाला है।
सलमान खान बिग बॉस 20 वीकेंड का वार
‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान एक बार फिर हाजिर हैं। हालांकि, इस बार अंदाज और मिजाज दोनों बदल चुका है और घरवालों की जमकर क्लास भी लगने वाली है। वहीं इस लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने घरवालों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पिछले दिनों उन्हें ट्रोल करने वालों की भी खू क्लास लगाई है। इसी के साथ उन्होंने इन्डायरेक्टली पिछले कुछ दिनों से कटरीना कैफ के मां बनने के बाद उनके शरीर का मजाक उड़ाने वालों को भी लताड़ा है।
साफ है कि आज का एपिसोड सलमान खान के फैंस के नाम है। सलमान कहते हैं- ये एपिसो़ बड़ा एक्साइटमेंट भरा होता है कि कौन सुनेगा, कौन रहेगा और कौन जाएगा। सलमान खान काजी के लिए एक टोपी मंगवाते हैं जिसपर QT लिखा है। सलमान कहते हैं, ‘आपको याद है कि इस टोपी का इजाद आपने किया था और ये पहनते हैं आदमी सच बोलने लगता है। मैं तो ये टोपी कभी नहीं पहनूंगा।’
सबसे पहले आम्रपाली को पहनाई गई सच बोलने वाली टोपी
अब सलमान अमन को कहते हैं कि ये आपके लिए है लेकिन ओजी टोपी अंदर कमरे में है, जाएं और जाकर ले आएं अमन। जैसी ही वो टोपी लाते हैं तो इसे आम्रपाली को पहनाने कहते हैं। सलमान पूछते हैं- आपको लव से शिकायत है, किस बात की? आम्रपाली बताती हैं- कोई उनसे अपनी बात सुनाते हैं तो वो अपनी बात करने लगती हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए कि वो बातें सुन ही नहीं रहीं।
माही कहती हैं- यंग को भरोसा दिलाने के लिए मैंने अपनी बच्ची की कसम खाई
वहीं माही से सलमान सवाल करते हैं कि क्या उन्होंने यंग को लेकर गाली दी है? इसे लेकर माही इन्कार करती हैं। हालांकि ईशा भी कहती हैं कि उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं कि उन्होंने गाली दी थी। तब सलमान खान कहते हैं कि वाकई उन्होंने कोई गाली नहीं दी थी। इसके बाद सलमान यंग से पूछते हैं कि उन्हें किस बात का बुरा लगा। माही कहती हैं- मैंने यंग को कभी गाली नहीं दी है और इसको विश्वास दिलाने के लिए मैंने अपनी बच्ची की कसम खाई जो मैं आमतया करती नहीं हूं।
‘ट्रोल्स कहते हैं- बूढ़ा हो गया, ऑफकोर्स, 60 साल का हो गया’
सलमान खान कहते दिख रहे हैं, ‘अचानक बूढ़ा हो गया है, ये हो गया है वो हो गया है, आप क्या ट्रोल करना चाहते हो। उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के मां बनने पर, आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो। मेरे पर भी हुआ था, बूढ़ा हो गया। ऑफकोर्स, 60 साल का हो गया, करो न ट्रोल।’
लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।
विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।
अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें