Why Asif Khan Fight With Qazi Touqeer Arishfa Khan Controversy With Love Gill Watch Bigg Boss 20 New Promo – Entertainment News: Amar Ujala




सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ काफी चर्चा में है। इसमें हर दिन कुछ ना कुछ नया होता है। नया एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। इसमें आसिफ खान, काजी तौकीर से भिड़ते हुए नजर आएंगे। वहीं अरिश्फा और लव गिल के बीच भी विवाद हो गया है। जानिए नए एपिसोड में और क्या खास होगा?





2 of 5

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब


क्यों भिड़े आसिफ और काजी?

प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कहते हैं कि आज किसी को नॉमिनेट करने का दिन है। ऐसे में आसिफ खान कहते हैं कि काजी मेरे लिए बोरिंग नहीं महा बोरिंग है। इस पर काजी कहते हैं क्या मैं बहुत बोरिंग हूं? इस पर आसिफ कहते हैं कि हां आप बहुत बोरिंग हैं। इस पर काजी कहते हैं कि आउ।

देवी पादुकोण सिंह: रणवीर-दीपिका ने महानवमी पर किया छोटी बेटी का नामकरण, साझा की दुआ की बहन की पहली तस्वीर


3 of 5

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब


काजी और आसिफ में जुबानी जंग

इसके बाद आसिफ कहते हैं कि यह फ्लॉप हो गया है। थोड़ा बंदर वाला करो। इसके बाद काजी बंदर की तरह उछलते हैं। इसके बाद आसिफ कहते हैं कि तुम्हारा लेवल यही है। तुम्हारे मुंह से थूक गिरता है, इसलिए चुप रहा करो। इस पर काजी कहते हैं कि मैं क्यों चुप रहूं? तुम कौन हो? फिर दोनों में जुबानी जंग शुरू हो जाती है।


4 of 5

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब


लव और अरिश्फा में क्यों हुई बहस?

एक नए गेम में बिग बॉस कहते हैं कि जो फालतू में रोने लग जाता है, आपको उसकी तस्वीर पर लूजर लिखना है। इसके बाद लव गिल बैनर लेकर आती हैं और कहती हैं कि अरिश्फा मेरे पास आपका नाम है। वह कहती हैं कि आपने कल एक बात बोली थी वह मुझे अच्छी नहीं लगी। इस पर अरिश्फा सफाई देती हैं। लव को इस पर गुस्सा आता है और वह उनसे कहती हैं कि तमीज से बात करो। इसके बाद दोनों में जोरदार बहस हो जाती है।


5 of 5

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब


प्रतिभागियों ने बताए एक-दूसरे के दोष

एक और प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि आज नॉमिनेशन का दिन है। वह कहते हैं कि बिग बॉस के घर में कुछ दोष होते हैं। आज मैं दोष बताउंगा। आपको जो भी उस दोष का सबसे बड़ा दोषी लगता है। उसकी तस्वीर पर वह दोष लिख देना है। इसके बाद प्रतिभागी एक दूसरे के दोष बताते हैं।




Source link

Related posts

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी करेंगे अगला वीकेंड का वार होस्ट, सलमान खान नहीं दिखाएंगे एपिसोड, क्‍या है वजह

‘बिग बॉस 20’: सलमान का शो छोड़ना चाहती हैं आम्रपाली दुबे? भावुक होकर बताई वजह

Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack