अंकल घूरते हैं… असहज हुई महिला ने बीच सड़क पर पहन ली दूसरी शर्ट, वीडियो वायरल – connaught place woman extra shirt after uncles staring viral video tstf


दिल्ली का कनॉट प्लेस दोस्तों के साथ घूमने और शॉपिंग के लिए लोकप्रिय जगह है. लेकिन यहां घूमने पहुंची एक महिला का एक्सपीरियंस उस वक्त अनकम्फर्टेबल हो गया, जब उसके मुताबिक कुछ उम्रदराज पुरुष उसे लगातार घूरने लगे.

इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम यूजर नेहा कोपानी ने शेयर किया है. वीडियो में उनकी दोस्त अपनी पहनी हुई ड्रेस के ऊपर पिंक शर्ट पहनती दिखाई दे रही है.

वीडियो में नेहा अपनी दोस्त से पूछती हैं कि उसने अचानक शर्ट क्यों पहन ली. महिला जवाब देती है कि कुछ ‘अंकल्स’ उसे लगातार घूर रहे थे और वह काफी अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही थी.

इसके बाद वह पिंक शर्ट के बटन बंद करती है और खुद को पूरी तरह कवर कर लेती है. नेहा इस दौरान कहती हैं कि शायद अब लोग उसे घूरना बंद कर दें.

वीडियो में नेहा ने इस एक्सपीरियंस पर नाराजगी भी जताई. उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को अपनी पसंद के कपड़े पहनकर बाहर निकलने में भी अनकम्फर्टेबल महसूस करना पड़े, तो यह गुस्सा दिलाने वाली बात है.

देखें वीडियो

उन्होंने खास तौर पर कहा कि उनकी दोस्त को अनकम्फर्टेबल महसूस कराने वाले लोग युवा लड़के या बॉयज नहीं, बल्कि उम्रदराज पुरुष थे.

महिला ने यह भी कहा कि उसे कनॉट प्लेस में इस तरह के बिहेवियर की उम्मीद नहीं थी. नेहा ने वीडियो में पब्लिक प्लेसेज में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर चिंता जताई.

वीडियो के आखिर में नेहा अपनी दोस्त के उस आउटफिट को भी दिखाती हैं, जिसे उसने पिंक शर्ट पहनने से पहले पहना हुआ था.

यह भी पढ़ें: जिस फुटपाथ को सालों में नहीं ठीक कर पाया सिस्टम, CEO ने 2,700 रुपये में करा दिया ठीक

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

वीडियो सामने आने के बाद इसके कमेंट सेक्शन में पब्लिक प्लेसेज पर महिलाओं के एक्सपीरियंस को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

कुछ यूजर्स ने कनॉट प्लेस में ऐसे ही एक्सपीरियंस होने की बात कही. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि महिलाओं को बाहर निकलते समय भी इस तरह की अनवांटेड अटेंशन को लेकर सतर्क रहना पड़ता है.

एक यूजर ने यह भी सवाल उठाया कि महिला अपने साथ एक्स्ट्रा शर्ट लेकर आई थी, जिससे लगता है कि उसे पहले से ऐसी स्थिति की आशंका रही होगी. हालांकि, वीडियो में महिला ने यह नहीं बताया कि उसने एक्स्ट्रा शर्ट किस वजह से साथ रखी थी.

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर पब्लिक स्पेसेज में महिलाओं के कंफर्ट, कपड़ों और अनवांटेड स्टारिंग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

मुजफ्फरपुर: घूसखोर पुलिसकर्मी निलंबित, ऑडियो वायरल

Hisar Khara Barwala Murder Case | CCTV Footage Viral

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों के मनगढ़ंत इंटरव्यू – fake interviews of cjp founder abhijeet deepke viral on social media fact check NTC AKTW