Hanuman Ansh Day 41 Collection: ‘हनुमान अंश’ पर नीम करौली बाबा की बरसी कृपा, 41वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा


Last Updated:

Hanuman Ansh Day 41 Collection: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत इतनी धीमी थी कि यह दो हफ्तों में अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी, मगर 41वें दिन इसका कलेक्शन बजट से 150 गुना ज्यादा है. फिल्म ने जादुई आकंड़ा पार कर लिया है. अब इसे आप नीम करौली बाबा का कृपा समझें या दर्शकों का प्यार, ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं.

नई दिल्ली: आप इसे नीम करौली बाबा का चमत्कार कहें या ‘हनुमान अंश’ की जादुई कहानी का कमाल, फिल्म ने बीते 41 दिनों में अपने बजट से 150 गुना ज्यादा कमा लिए हैं. बड़े बजट की फिल्में जहां एक गाना शूट करने में करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं, वहीं डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इसे 2 करोड़ से भी कम के बजट में बना दिया था. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

दर्शक परिवार और दोस्तों के साथ ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंच रहे हैं, मानों वे कोई आध्यात्मिक दर्शन के लिए जा रहे हों. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुरुआती दो हफ्ते अपना बजट रिकवर करने के लिए संघर्ष किया था, मगर 41वें दिन इसका ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

‘हनुमान अंश’ को ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का भरपूर फायदा पहुंच रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 41वें दिन ‘हनुमान अंश’ के 9,203 शो दिखाए गए, जिससे इसे ₹6.00 करोड़ की नेट कमाई हुई. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹280.00 करोड़ पहुंच गया है और कुल नेट कलेक्शन ₹237.13 करोड़ हो गया है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने विदेशों में 41वें दिन ₹1.75 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹20.25 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹300.25 करोड़ दर्ज हुआ है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. फिल्म जब 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब किसी ने इस पर ज्यादा गौर नहीं किया. इसलिए, बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दो हफ्ते ठंडे रहे, लेकिन तीसरे हफ्ते अचानक ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में इजाफा हुआ. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

‘हनुमान अंश’ 25 अगस्त के दिन 1847 स्क्रीन पर दिखाई गई थी, जिससे कमाई में 274% का उछाल दर्ज हुआ. यानी इसने 19वें दिन 4.67 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई दर्ज की. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

‘हनुमान अंश’ ने शुरुआती 14 दिनों में करीब 1.48 करोड़ रुपये कमाए थे, उसके लिए 19वें दिन 4.67 करोड़ कमान किसी चमत्कार से कम नहीं था. नीम करौली बाबा की तरह उनकी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर गई, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है. (फोटो साभार: IMDb)

‘हनुमान अंश’ को शुरू में सब फ्लॉप समझ रहे थे, वह रिलीज के 41 दिन बाद ब्लॉकबस्टर बन गई. दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया, जिससे इसे ‘वर्ल्ड ऑफ माउथ’ का खूब लाभ पहुंचा. फिल्मी की सफलता की वजह आप कुछ भी समझें, मगर इसका ब्लॉकबस्टर बनना अपने-आप में चमत्कार है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

Mirzapur The Movie Box Office Day 13: बॉक्स ऑफिस पर जम गई ‘मिर्जापुर द मूवी’ की गद्दी, 200 करोड़ क्लब से अब इंचभर की दूरी, बनेगा अब नया रिकॉर्ड

Hanuman Ansh Like Low Budget Film: ‘हनुमान अंश’ की तरह ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ निकली कम बजट की बड़ी हिट, विवादों के बीच छापे खूब नोट, सीक्वल हुई फुस्स

Hanuman Ansh Day 41 Collection: ‘हनुमान अंश’ पर नीम करौली बाबा की बरसी कृपा, 41वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा