Ganpati Visarjan Ambani Family: एंटीलिया से ‘गणपति विसर्जन’ के लिए निकली अंबानी फैमिली की वैसे तो ढेरों वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें लोग खुशी से नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। मगर अंबानी फैमिली की बहु राधिका का एक डाउन टू अर्थ जेस्चर इंटरनेट का दिल जीत रहा है।
डाउन टू अर्थ व्यवहार!
अंबानी फैमिली की बप्पा को विदा करने की वैसे तो कई वीडियो वायरल है। जिसमें राधिका भी खुशी से नाचती और ‘बप्पा मोरेया’ के नारे लगाती नजर आ रही है। मगर एक क्लिप में उन्होंने इस मोमेंट को रिकॉर्ड कर रहे शख्स की ओर जिस तरह से जेस्चर दिया। वो इंटरनेट का दिल जीत रहा है। राधिका जब ‘बप्पा मोरेया रे’ का जयकारा लगा रही होती, तभी उनकी उन्हें रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति पर नजर पड़ती है और वो मुस्कुराना शुरू कर देती है।
जेस्चर ने जीता दिल
‘गणपति विसर्जन’ के दौरान मिसेज अनंत अंबानी इतनी खुश होती है कि वह कैमरे की ओर देखते ही पहले तो हाथ हिलाती है, फिर दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करती है। बाद में हंसते हुए थंब्स-अप भी दिखाती है। इस बीच उनकी सांस नीता अंबानी की नजर जब उनपर पड़ती है, तब वह भी कैमरे की ओर देखकर हंसते हुए हाथ हिलाती है और यह मोमेंट इसी के साथ खत्म हो जाता। इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर ढेरों रिएक्शन बटोरे हैं।
जीरो एटीट्यूड
इस मोमेंट को X पर पोस्ट करने वाले गगन चौधरी लिखते हैं कि अनंत अंबानी को राधिका मर्चेंट से प्यार होने की एक वजह है। इस लड़की में जरा भी घमंड नहीं है। राधिका, अंबानी परिवार की असली दौलत है। गगन के अलावा भी कई यूजर्स ने अंबानी फैमिली के ‘गणपति विसर्जन’ वाले मोमेंट का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने राधिका और नीता अंबानी के डुओ की बात की है।
जेम ऑफ अंबानीज!
राधिक मर्चेंट के इस जेस्चर को लेकर कमेंट सेक्शन में ढेरों रिएक्शन आए है। एक कमेंट में यूजर ने लिखा कि उन्होंने बार-बार यह भी साबित किया है कि VIPs भी आम जिंदगी जी सकते हैं। बस नॉर्मल काम करते हुए। दूसरे यूजर ने भी माना कि राधिका वाकई बहुत डाउन टू अर्थ नजर आती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अंबानी फैमिली एक बेहद क्लचरल फैमिली है, जो हर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाती है।