पहले मिला था रिजेक्शन, अब ‘हनुमान अंश’ की डील के लिए लाइन में कई OTT प्लेटफॉर्म, प्रोड्यूसर का खुलासा


हनुमान अंश ओटीटी (Film Poster)

हैदराबाद: नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये की कमाई का चौंकाने वाला आंकड़ा पार कर चुकी है. हाल ही में फिल्म ओवरसीज में भी रिलीज हुई. हनुमान अंश ने देश से बाहर 5 करोड़ रुपये से खाता खोला था. अभी भी हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हनुमान अंश की वजह से हालिया रिलीज मिर्जापुर: द मूवी और हैवान की कमाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में हनुमान अंश मौजूदा साल की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 ही कमाई में हनुमान अंश से आगे हैं. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने खुलासा किया था कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म को अपशब्द कहकर ठुकरा दिया था. अब फिल्म की निर्माता ने बताया है कि इस फिल्म को खरीदने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म की लाइन लगी हुई है.

हनुमान अंश के लिए लगी OTT प्लेटफॉर्म की लाइन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, हनुमान अंश की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म उनकी फिल्म को खरीदने के लिए लाइन में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता ने कहा, ‘हां ऐसा हो रहा है. दो से तीन प्लेटफॉर्म हमारी फिल्म को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इससे पता चलता है कि हमारी फिल्म दर्शकों के बीच अच्छा कर रही है’. निर्माता ने खुलासा किया, ‘हनुमान अंश को हमने सिल्वर स्क्रीन के लिए बनाया था और ओटीटी पर रिलीज करने के बारे में नहीं सोचा था’.

निर्माता ने यह भी बताया कि हनुमान अंश को रिलीज के दौरान ज्यादा स्क्रीन नहीं मिली थी. बता दें, हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को देश की 300 से 400 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जिससे वह खुश नहीं थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में फिल्म को लेकर 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील की खबरें भी सामने आई थीं. हालांकि, प्रोड्यूसर ने इन दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई डील नहीं हुई है और फिलहाल टीम का ध्यान फिल्म के थिएटर रन पर है.

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा कायम

बता दें, हनुमान अंश अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. बीती 26 अगस्त को रिलीज हुई रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक का भी इस फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा. हनुमान अंश अपनी रिलीज के शानदार 40 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म ने 40वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 40 दिनों में भारत में 273.18 का ग्रॉस और 231.36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि फिल्म ने महज 10 लाख रुपये से ओपनिंग ली थी और अब हर दिन करोड़ों कमा रही है.



Source link

Related posts

Hanuman Ansh ने 40 दिन में बदला बॉक्स ऑफिस गणित, विदेशों तक गूंजे ‘नीम करौली बाबा’ के जयकारे; लिखेगी नया इतिहास

बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर Mirzapur The Movie का कब्जा, दूसरे दिन की तगड़ी कमाई

Mirzapur The Movie Box Office Record