अक्षय की ‘हैवान’ हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने


प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की नई रिलीज फिल्म ‘हैवान’ एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है, ये 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सैफ अली खान ने भी अहम रोल प्ले किया है. इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई. दरअसल मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश के आगे ‘हैवान’ को दर्शक नहीं मिले. इसी के साथ इस फिल्म का बंटादार हो चुका है. चलिए यहां फिल्म की मंगलवार यानी 5वें दिन की कमाई जानते हैं.

हैवान’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 5 दिनों में ही दम तोड़ चुकी है. इस फिल्म का रिलीज से पहले भी कोई खास बज नहीं था. जिसके चलते इसकी शुरुआत काफी धीमी हुई. इसके बाद दूसरे ही दिन ये धड़ाम हो गई. इसके बाद ये रफ्तार नहीं पकड़ पाई और वीकडेज में तो ये लाखों में सिमट गई.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.85 करोड़ की कमाई की जबकि चौथे दिन ‘हैवान’ ने 70 लाख रुपये कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 70 लाख रुपये कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 8.75 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘उनके जैसा आर्टिस्ट न तो कोई हुआ है और न होगा’, दिलजीत दोसांझ ने की गोविंदा की जमकर तारीफ

‘हैवान’ 5 दिन में ही हुई फ्लॉप
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की लागत 100 से 115 करोड़ रुपये बताई जा रही है. शॉकिंग बात ये है कि रिलीज के 5 दिन बाद भी ये 10 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. यहां तक कि अब तो इसके लिए चंद लाख बटोरने भी मुश्किल हो रहे हैं. ऐसे में ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. 

‘हैवान’ के बारे में
‘हैवान’ एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में  अक्षय कुमार, सैफ अली खान और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें सैफ अली खान एक ब्लाइंड, श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं. नेत्रहीन होने के बावजूद, उनकी सुनने, सूंघने और आस-पास की जगह को समझने की क्षमताएं बहुत तेज हैं. फिल्म में आप उन्हें एक साइकोपैथिक कातिल से एक युवा लड़की को बचाते हुए देखेंगे. 

ये भी पढ़ें:-‘मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं’, दिशा सालियान मामले में आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी



Source link

Related posts

हनुमान अंश की आंधी के बीच Mirzapur The Movie का जबरदस्त ‘भौकाल’, मंगलवार को दुनियाभर में जमकर हुई धनवर्षा

मंगलवार को Mirzapur The Movie का भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाला मोटा पैसा; 5 दिन में बजट वसूल!

Box Office: ‘हनुमान अंश’ का 40वें दिन भी दिखा चमत्कार, ‘मिर्जापुर’ से चबवाए चने, Haiwaan को सताया फ्लॉप का डर – hanuman ansh box office day 40 mirzapur the movie collection day 12 haiwaan box office day 5