अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. रिलीज के पहले हफ्ते में धमाकेदार परफॉर्म करने के बाद इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी गर्दा उड़ा दिया है. सेकंड वीकेंड पर इसके अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद तो थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी ज़बरदस्त कमाई करेगी. उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए, दूसरे शनिवार के बाद इसका दूसरा संडे भी ब्लॉकबस्टर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितनी कमाई की है?

Continues below advertisement

‘दृश्यम 3′ ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल हो चुकी है और अब मेकर्स को मालामाल कर रही है. इस फिल्म ने पहले वीक 245.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे फ्राइडे यानी 8वें दिन इस फिल्म ने 14.50 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन इस क्राइम थ्रिलर ने 26.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि इसके कलेक्शन में दूसरे संडे को भी शनिवार के मुकाबले थोड़ी मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 23 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 309.50 करोड़ रुपये हो गई है.   

‘दृश्यम 3′ हुई 300 करोड़ के पार‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन कमाल करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म इस साल की चौथी 300 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब ये हनुमान अंश का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है. बता दें कि हनुमान अंश ने 331 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया हैा और ये अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. 

Continues below advertisement

‘दृश्यम 3′ स्टार कास्ट‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, इशिता दत्ता और रजत कपूर ने अपने-अपने किरदारों में कमबैक किया है. वहीं इस फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी स्टार कास्ट में शामिल हुए हैं. इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है.  



Source link

Related posts

हॉरर फिल्म ‘अदर मॉमी’ ने उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की।

Drishyam 3 Box Office Day 9: ‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन की झामफाड़ कमाई, चकनाचूर किया ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म

Drishyam 3 vs Hanuman Ansh: 500 करोड़ के करीब ‘दृश्यम 3’, 10 दिन में ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ बनी दूसरी बड़ी फिल्म