अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लाएगी तूफान, जानिए पहले दिन कर सकती कितनी कमाई?, Bollywood Hindi News


अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले दिन यानी 2 अक्टूबर को कितनी कमाई कर सकती है? फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जानिए कैसे?

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम इंडियन ऑडियंस के लिए एक बड़ी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। मेकर्स फिल्म के दोनों दोनों पार्ट्स में एक मर्डर को छुपाने और ऑडियंस को अंत बांधे रखने में कामयाब हुए हैं। दृश्यम और दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट के हिसाब से जबरदस्त मुनाफा किया था। अब दृश्यम 3 आ रही है। फिल्म की कहानी आगे बढ़ चुकी है लेकिन सैम के कातिल की तलाश जारी है। नए किरदार इस फिल्म से जुड़ गए हैं और अब माना जा रहा है कि दृश्यम 3 अपने ओपनिंग डे वाले दिन धमाका कर सकती है। जानिए क्या हो सकता है ओपनिंग डे का कलेक्शन-

साल 2015 में आई दृश्यम की कमाई का आंकड़ा

साल 2015 में निश्कांत कामत के डायरेक्शन में बनी फिल्म दृश्यम रिलीज हुई थी। अजय देवगन, तब्बू, श्रिया शरन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.5 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। इस फिल्म का बजट 38 से 40 करोड़ के बीच था और कमाई हुई थी 67 करोड़ से ज्यादा। इसके बाद डायरेक्टर निशिकांत कामत की डेथ हो गई और दृश्यम 2 को डायरेक्ट करने का काम किया अभिषेक पाठक ने। उन्होंने उसी सस्पेंस और थ्रिल के साथ दृश्यम 2 बनाई जो साल 2022 में रिलीज हुई थी।

दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने किया हैरान

साल 2022 में ई दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की। कोरोना काल के बाद भी इस फिल्म को ऑडियंस थिएटर में देखने पहुंची। पहले दिन फिल्म ने 15।38 करोड़ की नेट कमाई के साथ शुरुआत की। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ था और देश में ये फिल्म 280 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर गई थी।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है शानदार ओपनिंग

अब अजय देवगन और एकाध नए एक्टर्स के साथ दृश्यम 3 आ रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साउथ की दृश्यम से अलग होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसका बजट 100 से 120 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। और कोइमोई की एक रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन की दृश्यम 3 पहले दिन 35 से 40 करोड़ के बीच का कलेक्शन कर सकती है। यानी अपनी पिछली दोनों फिल्मों से कई गुना ज्यादा।

दृश्यम 3 में दिखेगा अब तक का सबसे बड़ा सच

दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर से विजय सलगांवकर बन कर आ रहे हैं जो अनपढ़ हैं लेकिन परिवार को बचाने के लिए हर मुश्किल पार कर जाएगा। इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में दिखा उनका किरदार अजय देवगन पर भारी पड़ता दिख रहा है। वहीं पुरानी कास्ट है। बेटे सैम के मर्डरर की तलाश में IG मीरा हैं, गायतोंडे का किरदार इस बार भी ऑडियंस को एंटरटेन करने वाला है। फिल्म की कहानी सालों बाद भी सैम के मर्डरर पर टिकी है। अब इस आखिरी फिल्म में ये खुलासा होगा या नहीं, ये देखने का इंतजार हो रहा है। फिल्म अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट की है जो 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है। ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस इसके इंतजार में बैठी है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Box Office Day 38: ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन की बंपर कमाई, 200 करोड़ क्लब में हुई ग्रैंड एंट्री, बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

Haiwaan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ‘हैवान’, संडे को भी दर्शकों के लिए तरस गई फिल्म, 3 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं हुई कमाई

‘हनुमान अंश’ ने तोड़ी Mirzapur Movie की कमर! रविवार को Box Office पर भौकाली पस्‍त, ‘हैवान’ 3 दिन में डिजास्‍टर – mirzapur movie collection day 10 vs haiwaan box office day 3 prove disaster amid hanuman ansh massive success