अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ से टक्कर पड़ी भारी, 2 दिन में पस्त हुई वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’ – Prem Keetanu Box Office Collection Day 1 Amid Drishyam The Conclusion Clash tmovg


वीर पहाड़िया की दूसरी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ शुक्रवार यानी गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह रोमांटिक कॉमेडी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराई. अब ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने जबरदस्त ओपनिंग की और ऐसा लगता है कि इस मुकाबले का असर ‘प्रेम कीटाणु’ की कमाई पर पड़ा है.

Sacnilk के अनुसार, ‘प्रेम कीटाणु’ ने भारत में पहले दिन 1,886 शो में कुल 50 लाख रुपये (नेट) कमाई की. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा, जबकि रिपोर्ट लिखे जाने के समय विदेशों और दुनिया भर के ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे.

वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार की बात करें तो खबर लिखे जाने तक भारत में इसके सिर्फ 713 शो दिखाई दे रहे हैं, वहीं इस फिल्म की कमाई महज 16 लाख रुपये की हुई है. गौरतलब है कि दृश्यम 3 से क्लैश के बीच सुपरस्टार सलमान खान ‘प्रेम कीटाणु’ को सपोर्ट करने पहुंचे थे. हालांकि उनके सपोर्ट का असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखाई दिया है.

‘प्रेम कीटाणु’ का बजट
खबरों के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 3 करोड़ रुपये है, हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है. अगर बताया गया बजट सही है, तो पहले दिन की कमाई को प्रोडक्शन कॉस्ट के हिसाब से ठीक-ठाक शुरुआत कहा जा सकता है.

दृश्यम की कमाई ने चौंकाया
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने पहले दिन भारत में 62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. ये अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है.

क्या ‘प्रेम कीटाणु’, ‘प्रेमलू’ का रीमेक है?
यह फिल्म 2024 की मलयालम रोमांटिक कॉमेडी ‘प्रेमलू’ से इसके कनेक्शन को लेकर भी चर्चा में रही है. पहले ऐसी खबरें थीं कि ‘प्रेम कीटाणु’ एक ऑफिशियल अडैप्टेशन है और ओरिजिनल फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म से हटने के बाद मेकर्स को आलोचना का सामना करना पड़ा था. हालांकि, बाद में वीर ने साफ किया कि ‘प्रेम कीटाणु’, ‘प्रेमलू’ का रीमेक नहीं है.

‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी
कहानी विशाल (वीर पहाड़िया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सुहानी शर्मा (आडिया सैयद) से प्यार हो जाता है. जहां विशाल अमेरिका जाकर वहां अपनी ज़िंदगी बसाने का सपना देखता है, वहीं सुहानी को घमंडी और अहंकारी रंजीत (अपारशक्ति खुराना) के अंडर एक कॉर्पोरेट नौकरी मिल जाती है, और रंजीत की भी उसमें दिलचस्पी हो जाती है. इसके बाद दोनों पुरुषों के बीच रोमांटिक राइवलरी (प्यार के लिए होड़) शुरू हो जाती है क्योंकि वे सुहानी का दिल जीतने की कोशिश करते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Day 2: शनिवार को ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 100 करोड़ के पार, Bollywood Hindi News

‘दृश्यम 3’ की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा ‘थुडक्कम’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2 Total Earning Of Ajay Devgn Film – Entertainment News: Amar Ujala