बॉक्स ऑफिस पर मलयालम फिल्म का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. ‘दृश्यम 3’ की रिलीज और रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच मलयालम फिल्म ने ‘थुडक्कम’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ये इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की टॉप 10 की लिस्ट में एंट्री भी मार चुकी है. इस मूवी का टाइटल ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ है.
मलयालम फिल्म ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें पार्वती तिरुवोथु ने लीड रोल प्ले किया है. इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म की रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो गया है और अब इसने मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री भी मार ली है.
‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मलयालम फिल्म ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ की रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो गया है और फिल्म की चौथे हफ्ते यानी कि 22वें दिन भी कमाई जारी है. कोईमोई के अनुसार, 22वें दिन फिल्म ने 43 लाख का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 24.73 करोड़ हो चुका है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 29.18 करोड़ पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ की हिट के बाद इमरान हाशमी ने खरीदी नई चमचमाती मर्सिडीज कार, करोड़ों में है कीमत
‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ ने तोड़ा ‘थुडक्कम’ का रिकॉर्ड
इसके साथ ही मलयालम फिल्म ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ ने मोहनलाल की ‘थुडक्कम’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, मोहनलाल की फिल्म का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन 24.26 करोड़ था और ये 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी, जिसे फीमेल लीड फिल्म ने तोड़ दिया है और अब ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ इस साल की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बन चुकी है.
मलयालम की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (नेट)
1. बेथलेहम कुडुंबा यूनिट- 163.26 करोड़
2. वाझा 2- 129.42 करोड़
3. दृश्यम 3- 110.36 करोड़
4. आदु 3- 51.12 करोड़
5. अतिराडी- 36.97 करोड़
6. भारतनाट्यम 2 मोहिनीयट्टम- 25.55 करोड़
7. आई एम गेम- 25.48 करोड़
8. प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर- 24.73 करोड़
9. थुडक्कम- 24.26 करोड़
10. खलिफा- 21.54 करोड़
‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर’ के बारे में बात की जाए तो ये मलयालम फिल्म है, जो कि महिला प्रधान है. इसमें पार्वती तिरुवोथु ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में उनके साथ एक्टर मैथ्यू थोमस और सिद्धार्थ भरथन जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म की कहानी पार्वती यानी की फिल्म का कैरेक्टर अलीना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके कॉन्सटेबल पति की मौत हो जाती है और इसके बदले में अलीना को ये नौकरी दे दी जाती है.