‘अब हमें उल्टा चलना पड़ेगा’, बिजली कटौती पर अफसर पर भड़के MLA, वीडियो वायरल – Kanpur BJP MLA lashes out at electricity official video viral sks


उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने केस्को अधिकारी से फोन पर नाराजगी जताई. उन्होंने मंधना और साढ़ बिजली सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं होने को लेकर अधिकारी से जवाब मांगा. विधायक के अधिकारी को डांटने का वीडियो वायरल हो रहा है.

विधायक ने अफसर से मांगा जवाब-
फोन पर बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि मंधना क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे हैं. उन्होंने अधिकारी से यह भी पूछा कि जब विभाग के रिकॉर्ड में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है, तो इलाके में उतनी आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है? अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही. इस पर विधायक ने जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि वह जरूरत पड़ने पर खुद केस्को कार्यालय पहुंचेंगे.

विधायक ने जताई नाराजगी-
विधायक ने अधिकारियों और विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यदि जनता की समस्याएं अधिकारियों और मंत्रियों तक पहुंचने के बाद भी दूर नहीं होतीं, तो लोग अपनी शिकायत लेकर आखिर कहां जाएं? उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को लगातार जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ता है और बिजली की समस्या का समाधान होना जरूरी है.

सुधार नहीं हुआ तो कार्यालय पहुंचने की चेतावनी-
बातचीत के दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि यदि मंधना क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह स्वयं केस्को कार्यालय पहुंचेंगे. उन्होंने अधिकारी से विशेष रूप से मंधना की आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराने को कहा.

विधायक ने कहा कि जब विभाग 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है, तो जमीनी स्तर पर लोगों को पूरी रात बिजली नहीं मिलना गंभीर विषय है. उन्होंने अधिकारी से अगले दिन तक स्थिति में सुधार की अपेक्षा जताई.

ये भी पढ़ें:

 



Source link

Related posts

Raebareli News: सौ रुपये के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल, Raebareli Hindi News

तमन्ना के बाद किसे डेट कर रहे हैं विजय वर्मा? शाहरुख खान की को-स्टार संग वायरल हुआ वीडियो, मची हलचल

यूपी:पाकिस्तान में वायरल हो रही अमर उजाला की ये खबर, जिसमें है आगरा के कोच और नन्हे अरहम की कहानी – Amar Ujala Story On Agra Coach And Pakistani Boy Goes Viral In Pakistan