Last Updated:
साउथ सिनेमा के एक युवा स्टार ने बिना किसी भारी-भरकम बजट और बड़े तामझाम के एक ऐसा धमाका किया, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी. भगवान हनुमान पर बनी मूवी के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही पैसों की झमाझम बारिश होने लगी. दर्शकों की भारी भीड़ के आगे बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए. फिल्म ने दुनियाभर में 3 अरब रुपये से अधिक का कारोबार कर सबको हैरान कर दिया.
नई दिल्ली. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 41 दिनों में यह मूवी वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. यह मूवी नीम करोली बाबा की बायोपिक है, जिनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. साल 2024 में भी ऐसी ही कम बजट की मूवी रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘हनुमान’ (Hanuman) है.
साल 2024 की शुरुआत में आई तेलुगु फिल्म ‘हनुमान’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सफलता का नया चैप्टर लिखा. डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा ने लीड रोल निभाया. यह प्रशांत वर्मा के ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की पहली फिल्म थी, जिसने अपनी बेहतरीन कहानी और वीएफएक्स के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया. (फोटो साभार: IMDb)
सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ की कहानी अंजनाद्रि नाम के एक काल्पनिक गांव के सीधे-साधे लड़के हनुमंतु (तेजा सज्जा) के इर्द-गिर्द घूमती है. एक हादसे के दौरान हनुमंतु को समुद्र की गहराइयों में एक जादुई मणि मिलती है, जिससे उसे भगवान हनुमान की दिव्य और असीम शक्तियां प्राप्त हो जाती हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दूसरी तरफ, माइकल (विनय राय) नाम का एक सनकी और खतरनाक विलेन है, जो दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बनने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. जब माइकल को हनुमंतु की इस महाशक्ति के बारे में पता चलता है, तो वह उसे हासिल करने के लिए गांव पर हमला कर देता है. इसके बाद शुरू होती है अच्छाई और बुराई के बीच महाजंग. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
फिल्म में तेजा सज्जा ने हनुमंतु के किरदार को बेहद सादगी के साथ निभाया. उनके अलावा फिल्म में अमृता अय्यर ने उनकी प्रेमिका मीनाक्षी का किरदार निभाया, जबकि वरलक्ष्मी सरथकुमार ने हनुमंतु की बड़ी बहन का रोल प्ले किया. विलेन के रूप में विनय राय की एक्टिंग ने भी कहानी में जबरदस्त रोमांच पैदा किया. (फोटो साभार: IMDb)
‘हनुमान’ फिल्म का कुल बजट महज 40 करोड़ रुपये था. जब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई, तो इसे जबर्दस्त माउथ पब्लिसिटी मिली. साउथ से लेकर नॉर्थ इंडिया तक इस फिल्म का जमकर डंका बजा और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई हुई. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ने घरेलू और ओवरसीज मार्केट में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. भारत ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान’ ने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, केवल 40 करोड़ में बनी फिल्म का 300 करोड़ से ज्यादा कमाना इस बात का सबूत है कि अगर कहानी में दम हो तो दर्शक फिल्म को सिर आंखों पर बिठा लेते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसका ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं. यह मूवी इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. आप इस मूवी को हिंदी भाषा में देख सकते हैं. आईएमडीबी पर तेजा सज्जा की ब्लॉकबस्टर फिल्म को 10 में से 7.7 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: IMDb)