अब हॉलीवुड में बजेगा भारत का डंका! कौन हैं शफीक उर रहमान? क्यों ट्रेंड कर रही फिल्म ‘द एम्पटी एड्रेस’?, Bollywood Hindi News


दुनिया भर को जल्द ही पहली हॉलीवुड फिल्म भारतीय कलेवर के साथ देखने को मिल सकती है। फिल्ममेकर शफीक उर रहमान ने फिल्म द एम्पटी एड्रेस अनाउंस कर दी है, जिस पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं।

शफीक उर रहमान की फिल्म ‘द एम्पटी एड्रेस’ अनाउंसमेंट के साथ ही सुर्खियों में है। यह हॉलीवुड फिल्ममेकिंग में उनकी पहली कोशिश होगी। अब सवाल यह है कि आखिर ये शफीक उर रहमान हैं कौन? और उनकी यह फिल्म क्यों चर्चा का विषय बनी हुई है? तो आपको बता दें कि ‘द एम्पटी एड्रेस’ एक हॉलीवुड फिल्म होगी जिसे शफीक बना रहे हैं। यह अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी, तेलुगू और अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म ‘द एम्पटी एड्रेस’ की बात करें तो इसका निर्देशन सागर जोशी करेंगे और इसकी शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात और भारत में होगी।

कौन हैं शफीक उर रहमान?

शफीक एक फैशन आंत्रप्रेन्योर, इवेंट क्यूरेटर और अब फिल्ममेकर भी हैं। शफीक ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से यह खबर साझा की है, जिससे मनोरंजन जगत में उत्साह का माहौल है। शफीक साल 1985 की पैदाइश हैं और उनकी बर्थ सिटी हैदराबाद है। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं और उनके पिता खलील उर रहमान राज्यसभा सदस्य रहे थे। इतना ही नहीं शफीक के पिता नागरिक उड्डयन एवं ऊर्जा मंत्रालयों की कार्यकारी समिति में भी कार्यरत रहे हैं।

कौन हैं शफीक की मां और पत्नी?

शफीक की मां फर्रुख जमाल हैदराबाद के रसूखदार परिवारों में से एक हैं। उनका परिवार जमीन से जुड़ा रहा है। शफीक की पत्नी साहिबजादी महीन निखाथ हैदराबाद के शाही निजाम परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

शफीक के प्रोफेशनल अचीवमेंट

पिछले कुछ सालों में शफीक ने फैशन और लाइफस्टाइल वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाई है। स्टार लाइफ हैदराबाद के जरिए उन्होंने भारत और अन्य देशों में 200 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट्स ऑर्गनाइज और मैनेज किए हैं। शफीक के काम ने दुनिया भर में मौजूद भारतीय फैशन डिजाइनर्स को हौसला दिया है। फरवरी 2022 में उन्हें फैशन टीवी के सिटी पार्टनर के तौर पर अपॉइंट किया गया था।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

बात शफीक की फिल्म की करें तो इसकी कहानी क्या होगी इसका मेकर्स ने अभी तक खुसाला नहीं किया है। साथ ही साथ फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी सिर्फ कयासबाजी ही चल रही है। हालांकि आने वाले कुछ हफ्तों में यह सब भी सामने आ जाएगा। शफीक की फिल्म को लेकर लोग इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि वह भारतीय संस्कृति और भारतीयता को पहली बार एक हॉलीवुड फिल्म के जरिए दुनिया के सामने रखेंगे।



Source link

Related posts

Akshay Kumar Reveals He Suggested Bhojpuri Is Better Than Hollywood Line In Welcome To The Jungle – Entertainment News: Amar Ujala

हॉलीवुड स्टार से बेटी की तुलना पर महिमा चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने पूछा- क्या उसने डेब्यू कर लिया? – Mahima Chaudhry Reacts To Daughter Ariana Uses Compare Her To Hollywood Actor Mika Abdalla

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna