Akshay Kumar Reveals He Suggested Bhojpuri Is Better Than Hollywood Line In Welcome To The Jungle – Entertainment News: Amar Ujala


‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा लगभग 30 कलाकारों ने अभिनय किया है। हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक खास डायलॉग जोड़ने के लिए वही जिम्मेदार हैं। लेकिन फिल्म में यह डायलॉग उन्होंने नहीं बोला है।





2 of 5

‘वेलकम टू द जंगल’
– फोटो : सोशल मीडिया


अक्षय कुमार का खुलासा

आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भोजपुरी सिनेमा की तारीफ करने वाला डायलॉग उन्होंने खुद लिखवाया था। फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने यह डायलॉग बोला है- ‘भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है।’ अक्षय ने कहा कि यह लाइन जोड़ने का सुझाव उन्हीं का था।


3 of 5

‘वेलकम टू द जंगल’
– फोटो : सोशल मीडिया


डायलॉग के पीछे की वजह?

जब अक्षय से पूछा गया कि फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का किरदार निभाना और भोजपुरी गाने पर डांस करना इस इंडस्ट्री के बारे में लोगों की सोच को कैसे बदलता है, तो उन्होंने कहा कि फिल्म में जैकलीन का किरदार लंदन और पेरिस जैसी जगहों से घूमकर आया है, यानी उसने पूरी दुनिया देखी है। इसके बावजूद, जब वह भोजपुरी गानों की ऊर्जा, डांस और चमक-दमक देखती है, तो हैरान रह जाती है।


4 of 5

वेलकम टू द जंगल
– फोटो : एक्स


फिल्म में निभाया भोजपुरी स्टार का किरदार

अक्षय ने कहा कि ऐसा धमाकेदार डांस और एनर्जी हॉलीवुड में भी देखने को नहीं मिलती, इसलिए भोजपुरी सिनेमा हॉलीवुड से कहीं बेहतर है। अक्षय ने कहा, ‘भोजपुरी सिनेमा बहुत ऊंचे स्तर पर है। फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी।’


5 of 5

‘वेलकम टू द जंगल’
– फोटो : X


‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर समेत कई बड़े कलाकार हैं। यह ‘वेलकम’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म ने आज तीसरे दिन रविवार को अभी तक 1.82 करोड़ रपये की कमाई कर ली है। ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 40.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फेम टायरेस गिब्सन ने की शिव की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया दूध; मार्टिन लूथर को किया याद




Source link

Related posts

Dhurandhar 2 देख बौखलाया हॉलीवुड; भड़की विदेशी मीडिया ने आदित्य धर की मूवी को बताया ‘प्रोपेगेंडा’ और ‘खतरनाक’!

Dhurandhar 2 के पसीने छुड़ा रही हॉलीवुड फिल्म, लोगों की डिमांड के बीच बढ़े Project Hail Mary के शोज

हॉलीवुड स्टार से बेटी की तुलना पर महिमा चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने पूछा- क्या उसने डेब्यू कर लिया? – Mahima Chaudhry Reacts To Daughter Ariana Uses Compare Her To Hollywood Actor Mika Abdalla