अयोध्या से दिल्ली के लिए अब सुबह मिलेगी सीधी उड़ान, 1 सितंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया शेड्यूल


संवाद सूत्र, अयोध्या। रामनगरी से हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब फिर से सुबह दिल्ली के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इसका संचालन एक सितंबर से होगा। दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अब शाम चार बजकर 20 मिनट के बजाय सुबह नौ बजे से सीधी उड़ान भरेगी। 

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरलाइंस अपने शेड्यूल में बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे दिल्ली जाने के लिए सुबह के समय भी यात्रियों को सीधी उड़ान का लाभ मिल सके।

इससे पहले यहां से सुबह के समय दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया था। तीन फ्लाइटें संचालित भी होती रहीं तो वह दोपहर व शाम को प्रस्थान करती रहीं।

30 अक्टूबर से बढ़ेगी फ्लाइटाें की संख्या

राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ था। उस समय यहां से प्रतिदिन लगभग एक दर्जन उड़ाने होती थीं। इसमें अहमदाबाद, मुबई, दिल्ली, चेन्नई व पुणे आदि शहरों के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस व आकासा एयर सहित अन्य कई एयरलाइंस की फ्लाइटें संचालित हो रही थीं।

इंडिगो व आकासा की एक-एक फ्लाइट

उस समय दिल्ली के लिए सुबह हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन कुछ समय बाद सुबह के समय फ्लाइट बंद कर दी गई। वर्तमान में भी रामनगरी के एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए तीन फ्लाइटें संचालित हो रही हैं। लेकिन इनमें सुबह के समय एक भी फ्लाइट नहीं है। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा इंडिगो व आकासा की एक-एक फ्लाइट शामिल हैं।

इन शहरों के लिए भी हवाई सेवाएं

आकासा एयर दोपहर 12 बजे व इंडिगो की फ्लाइट शाम चार बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है। मौके पर इंडिगो की चार, आकासा, एलायंस एयर व एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित कुल सात फ्लाइटें अलग-अलग शहरों के लिए संचालित हैं। दिल्ली के अलावा ये फ्लाइटें अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई व हिसार के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं।



Source link

Related posts

Sirsa News:शाम 6 बजे से सुबह 9 बजे तक कंबाइन हार्वेस्टर से धान कटाई पर रोक – Combine Harverstor Prohibited From Morning 6 To 9

Ballia News:सांप से रातभर लड़ती रही काजल, सुबह थमीं सांसें – Kajal Fought A Snake All Night; She Breathed Her Last In The Morning

Sirmour News:चंबा मैदान में पुलिस, सेना भर्ती की सुबह-शाम कर सकेंगे तैयारी – Candidates Will Be Able To Train For Police And Army Recruitment At Chamba Maidan During The Morning And Evening Hours