Sirmour News:चंबा मैदान में पुलिस, सेना भर्ती की सुबह-शाम कर सकेंगे तैयारी – Candidates Will Be Able To Train For Police And Army Recruitment At Chamba Maidan During The Morning And Evening Hours


सुबह 3 से 5:30 और शाम 6 से 8 बजे तक रहेगी अनुमति

अभ्यर्थियों को इंडोर परिसर में प्रवेश नहीं, शौचालय और वाटर कूलर की मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पुलिस, सेना और अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अब चंबा मैदान नाहन में निर्धारित समय पर अभ्यास कर सकेंगे। उपायुक्त प्रियंका वर्मा के निर्देश पर अभ्यर्थियों के अभ्यास के लिए अगले एक माह की समय-सारणी निर्धारित की गई है। इसके तहत सुबह 3:00 से 5:30 बजे और शाम 6:00 से 8:00 बजे तक मैदान में अभ्यास की अनुमति होगी।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि सुबह के सत्र में चंबा मैदान को खोलने और बंद करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुबह और शाम दोनों सत्रों में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस की नियमित गश्त भी होगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के अलावा मैदान युवा सेवा एवं खेल विभाग की नियमित गतिविधियों के लिए उपलब्ध रहेगा। मैदान की बुकिंग होने पर अभ्यर्थियों को अभ्यास की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों के लिए मैदान में शौचालय और वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी केवल चंबा मैदान का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्हें इंडोर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इंडोर परिसर पंजीकृत और शुल्क देने वाले सदस्यों के लिए आरक्षित रहेगा। अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से अभ्यास करेंगे और किसी अकादमी के संचालन की अनुमति नहीं होगी।

युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों की ओर से फुटबॉल सत्र आयोजित किए जाने के दौरान अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश करने, बीच में दौड़ने या गतिविधि में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से निर्धारित सभी नियमों का पालन करना होगा। दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

Sirsa News:शाम 6 बजे से सुबह 9 बजे तक कंबाइन हार्वेस्टर से धान कटाई पर रोक – Combine Harverstor Prohibited From Morning 6 To 9

Ballia News:सांप से रातभर लड़ती रही काजल, सुबह थमीं सांसें – Kajal Fought A Snake All Night; She Breathed Her Last In The Morning

अयोध्या से दिल्ली के लिए अब सुबह मिलेगी सीधी उड़ान, 1 सितंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया शेड्यूल