अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री? जानें- क्या निभाएंगे किरदार


साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर सुर्खियों में हैं. एटली के निर्देशन में बन रही इस साइंस-फिक्शन फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब ‘राका’ से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

‘राका’ में खूंखार विलेन बनेंगे विल स्मिथ
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘राका’ में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री हो गई है. वो इस फिल्म में खूंखार विलेन का रोल में निभाने वाले हैं. फिल्म में विल स्मिथ और अल्लू अर्जुन के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी. हालांकि, विल स्मिथ इस फिल्म का हिस्सा होंगे भी या नहीं. ये अब तक मेकर्स की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें:-‘गदर 2’ से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- ‘मैंने किसी से उधार…’

विदेश में शूटिंग का शेड्यूल तय
रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर विजेता विल स्मिथ इस साइंस-फिक्शन फिल्म के अगले शेड्यूल में अपने हिस्से की शूटिंग कर सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने पिछले साल उन्हें फिल्म में विलेन का किरदार निभाने का ऑफर दिया था. करीब एक साल तक चली बातचीत के बाद अब विदेश में शूटिंग का शेड्यूल तय होने की खबर सामने आई है. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘राका’ अब ग्लोबल लेवल पर पहुंच चुकी है.

‘राका’ में नजर आएंगे ये कलाकार
‘राका’ में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताया जा रहा है और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है. बता दें कि ये फिल्म सात भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली में भी रिलीज की जाएगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

एटली कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
एटली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है. इसे इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. एक्शन और साइंस-फिक्शन से भरपूर इस फिल्म में अल्लू अर्जुन बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को पहले कभी नहीं देखा गया अंदाज दिखाएगा.

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन





Source link

Related posts

टॉम हॉलैंड ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और हॉलीवुड के नए ‘बॉक्स ऑफिस किंग’ बन गए हैं।

Spider Man Brand New Day The Odyssey Obsession Michael Hollywood Movies Box Office Collection India 2026 – Entertainment News: Amar Ujala

‘स्पाइडर मैन’ ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म