‘मैं 11 साल की थी, मुझे कोकीन ऑफर की गई’, LOGAN एक्‍ट्रेस डैफ्ने कीन ने खोली हॉलीवुड पार्ट‍ियों की पोल – logan actress dafne keen exposes reality of hollywood parties offered cocaine when she was 11 years old


हॉलीवुड एक्ट्रेस डैफ्ने कीन ने हाल ही में पॉडकास्ट में बताया कि महज 11साल की उम्र में उन्हें हॉलीवुड पार्टियों में कोकीन ऑफर की जाती थी। हालांकि, उन्होंने हमेशा इसके लिए मना किया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह आज भी शराब और ड्रग्स से दूर रहती हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस डैफ्ने कीन इन दिनों अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। ‘लोगन’ फिल्म में छोटी उम्र में X-23 का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह महज 11 से 13 साल की थीं, तब उन्हें हॉलीवुड की पार्टियों में कोकीन ऑफर की जाती थी। हालांकि, इतनी कम उम्र में भी उन्होंने ड्रग्स से दूरी बनाए रखने का फैसला किया। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने फिल्म ‘लोगन’ और ‘डेडपूल एंड वुल्‍वरीन’ में वुल्‍वरीन का किरदार निभाने वाले ह्यू जैकमैन के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि ह्यू ने बचपन में शूटिंग के दौरान उनका काफी ख्याल रखा और पक्का किया कि उनके काम के घंटों का गलत इस्तेमाल न हो।

डैफ्ने कीन ने माइकल रोसेनबाम के पॉडकास्ट ‘इनसाइड ऑफ यू’ में बातचीत के दौरान बताया कि एक चाइल्ड एक्टर होने के नाते उन्होंने बचपन में ही फिल्म इंडस्ट्री की पार्टियों में नशे से जुड़ी चीजें देख ली थीं। उन्होंने बताया कि फिल्म की रैप पार्टियों में उन्हें कोकीन तक ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने हर बार इसके लिए मना कर दिया। आज 21 साल की उम्र में भी वह शराब और ड्रग्स से दूर रहना पसंद करती हैं।

‘फिल्म की रैप पार्टियों में मुझे कोकीन ऑफर की जाती थी।’

डैफ्ने कीन,एक्ट्रेस

11-13 साल की उम्र में पार्टियों में ऑफर हुई थी कोकीन

डैफ्ने कीन ने पॉडकास्ट में बताया कि जब वह 11, 12 या 13 साल की थीं, तब उन्हें फिल्म की रैप पार्टियों में कोकीन ऑफर की जाती थी। इतनी छोटी उम्र में इस तरह के अनुभव होने के बावजूद उन्होंने कभी नशे की तरफ रुख नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर मैंने बचपन में ही ये सब इतनी बार देखा था कि मेरी इसमें कोई दिलचस्पी ही नहीं थी। फिल्म की रैप पार्टियों में मुझे कोकीन ऑफर की जाती थी। तब मैं बहुत छोटी थ, 11, 12 या 13 साल की। ​​मैंने देख लिया था कि यह क्या चीज है, इसलिए मैंने साफ कह दिया कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। अच्छी बात यह रही कि मैं हमेशा ना कह देती थी।’

‘मैं बाहर जाती हूं और सुबह 6 बजे तक रुकती हूं, लेकिन बिना किसी नशे के।’

डैफ्ने कीन,एक्ट्रेस

शराब और ड्रग्स से दूर रहना पसंद करती हैं एक्ट्रेस

पॉडकास्ट के दौरान डैफ्ने ने यह भी बताया कि बड़ी होने के बाद भी उन्होंने शराब और ड्रग्स से दूरी बनाए रखी है। उन्हें पार्टी करने के लिए किसी नशे की जरूरत नहीं पड़ती। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इतनी नशे में रही हूं कि मुझे हैंगओवर हुआ हो। इस मामले में मैं चीजों पर पूरा कंट्रोल रखना पसंद करती हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे इनकी कोई जरूरत नहीं है। मैं बाहर जाती हूं और सुबह 6 बजे तक रुकती हूं, लेकिन बिना किसी नशे के। बस अच्छे माहौल के लिए, क्योंकि मुझे म्यूजिक पसंद है, डांस करना पसंद है और लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है। टीनएज में, दोस्तों के दबाव (पीयर प्रेशर) से बचने के लिए मैं झूठ भी बोल देती थी। मैं कह देती थी, नहीं, मैं ठीक हूं। मुझे पीना नहीं है। मैंने पहले ही कुछ ले लिया है। जबकि मैं पूरी तरह होश में होती थी। एकदम अच्छी बच्ची की तरह।’

‘लोगन’ से मिली थी दुनियाभर में पहचान

डैफ्ने कीन को साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘लोगन’ से बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने युवा म्यूटेंट लॉरा यानी X-23 का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ ह्यू जैकमैन भी नजर आए थे। खास बात यह है कि डैफ्ने ने महज 11 साल की उम्र में इस फिल्म की शूटिंग की थी और उनके 12वें जन्मदिन के कुछ महीनों बाद यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिली थी।

‘हिज डार्क मैटेरियल्स’ और ‘द एकोलाइट’ में भी किया काम

‘लोगन’ में शानदार प्रदर्शन के बाद डैफ्ने को ‘हिज डार्क मैटेरियल्स’ में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। यह सीरीज तीन सीजन तक चली। इसके बाद वह ‘स्टार वार्स’ की सीरीज ‘द एकोलाइट’ में भी नजर आईं। अब एक्ट्रेस ‘पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस’ के तीसरे सीजन में आर्टेमिस का किरदार निभाने वाली हैं।

‘डेडपूल एंड वुल्‍वरीन’ में फिर निभाया X-23 का किरदार

डैफ्ने कीन ने फिल्म ‘डेडपूल एंड वुल्‍वरीन’ में एक बार फिर X-23 के किरदार में वापसी की थी। इस फिल्म में उन्होंने ह्यू जैकमैन के साथ दोबारा काम किया। एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘ह्यू जैकमैन ने मुझे बहुत सकारात्मक प्रोत्साहन दिया और कई बेहतरीन सलाहें दीं। वे हमेशा बहुत प्यारे रहे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वे सबसे बेहतरीन इंसान हैं, जिनकी आप कामना कर सकते हैं। और वे पर्दे पर सबसे अच्छे पिता हैं। वे सच में एक अभिभावक की तरह थे। उन्होंने यह पक्का किया कि मेरे काम के घंटों का गलत इस्तेमाल न हो, सेट पर मुझे मजा आए, और पर्दे के पीछे चल रहे किसी भी तनाव का मुझे पता न चले। वे बहुत ज्यादा सुरक्षात्मक और कमाल के इंसान हैं।’

लेखक के बारे मेंअदिति राठौरमैं, अदिति राठौर नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हूं। मैंने GGSIPU, दिल्ली से BAJMC की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ने, लिखने और स्टोरीटेलिंग में मेरी खास रुचि है। पत्रकारिता के प्रति मेरा दृष्टिकोण तथ्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पाठकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है।

मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जुलाई में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। वर्तमान में मैं NBT की डिजिटल टीम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम कर रही हूं। इस दौरान मुझे मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों, सेलिब्रिटी अपडेट्स और ट्रेंडिंग विषयों पर काम करने का अनुभव मिल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता की बदलती कार्यशैली और पाठकों की रुची को समझते हुए मैं खबरों को प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रही हूं।

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ मेरी रुचि नेशनल खबरों, राजनीति और क्राइम रिपोर्टिंग में भी है। मैं इन क्षेत्रों में अपनी समझ विकसित करने और भविष्य में अलग-अलग बीट्स पर काम करने की संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक हूं। मेरी दिलचस्पी केवल खबरें लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी विषय के पीछे की कहानी, उनके विभिन्न पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने में भी है।

पढ़ना, लिखना और कहानियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना मेरी प्रमुख रुचियों में शामिल है। मैं मानती हूं कि एक अच्छी खबर केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं होती, बल्कि पाठकों को किसी मुद्दे को बेहतर ढंग से समझाने का अवसर भी देती है। डिजिटल पत्रकारिता को क्षेत्र में अपनी लेखन शैली, रिसर्च और स्टोरी टेलिंग कौशल को लगातार बेहतर बनाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

टिकटॉक स्टार मार्सेल जॉनसन का 32 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा

हॉलीवुड के दिग्गज पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, विलियम शैटनर सहित कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड से दूर कहां व्यस्त हैं ‘ओ बलमा’ फेम क्लॉडिया सिएस्ला? खुद बताई अपनी नई राह