अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक गिरफ्तार, National Hindi News


मसलिया , प्रतिनिधि। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने को लेकर मसलिया थाना में छह युवकों को नामजद आरोपी बनाते हुए कांड संख्या 53/26 में धारा 115(2), 352/3(5) एवं 66ई/67ए आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने की है। मसलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रियाज अंसारी पिता निजाम अंसारी गांव बराटोला खूंटोजोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रियाज अंसारी के पास से वायरल वीडियो के साथ मोबाइल को भी जब्त किया गया है। वहीं आरोपी अल्ताफ चीकू, ग्राम पालोजोरी थाना पालोजोरी ,साजिद अंसारी, शाकिर अंसारी, जमील अंसारी एवं महबूब अंसारी सभी गांव खूंटोजोरी फरार है।

पुलिस उपरोक्त सभी फरार आरोपी को खोजबीन में लगी हुई है।



Source link

Related posts

‘मर्द हो तुम मर्द’ कहकर नीचे फेंक दिया, ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करने आए युवक का मजेदार वीडियो वायरल | ‘Mard Ho Tum Mard’: Rishikesh Bungee Jumping Video Goes Viral

Supaul News: सुपौल : मौसम बदला तो वायरल ने पकड़ी रफ्तार, डेंगू-मलेरिया का भी खतरा, Supaul Hindi News

Rampur News: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने में युवक पर मुकदमा, Rampur Hindi News