आपने हमेशा रामायण से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे. आज कल को लोग एआई से बनी रामायण के वीडियो भी शेयर करते हैं. इस वजह से आज की पीढ़ी को उसे अच्छी तरह समझने का मौका मिलता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसमें सूर्पणखा का किरदार निभा रहीं एक कलाकार मंच पर फिल्मी गीत ‘आपके प्यार में हम…’ गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह लक्ष्मण के सामने अपने किरदार की भावनाओं को गीत के जरिए व्यक्त करती दिखाई देती हैं.
वीडियो सामने आने के बाद इस प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे रामलीला में मनोरंजन और आधुनिक प्रस्तुति का प्रयोग बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का मानना है कि धार्मिक पात्रों के संवाद और गीतों का चुनाव कथा के मूल भाव के अनुरूप होना चाहिए.
सूर्पणखा और लक्ष्मण के प्रसंग से जुड़ा है दृश्य
रामायण की कथा में सूर्पणखा का प्रसंग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. कथा के अनुसार, वन में सूर्पणखा की मुलाकात राम और लक्ष्मण से होती है. वह लक्ष्मण के प्रति आकर्षण व्यक्त करती है, जिसके बाद घटनाक्रम आगे बढ़ता है और यह प्रसंग रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल हो जाता है. वायरल वीडियो में इसी प्रसंग को अलग अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया गया है. कलाकार ने सूर्पणखा के किरदार में फिल्मी गाने का सहारा लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. मंच की रोशनी, संगीत और कलाकार की प्रस्तुति ने इस दृश्य को पारंपरिक रामलीला के सामान्य दृश्यों से कुछ अलग बना दिया.
अगर सूर्पणखा ने भी इतने प्यार से अपने प्रेम का इज़हार किया होता, तो लक्ष्मण जी उसकी नाक कभी नहीं काटते! 😂❤️🤣 https://t.co/ZhMGeyOLmz
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) October 14, 2026
यह भी पढ़ें: ‘लॉलीपॉप लागे लू’…गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
फिल्मी गाने की वजह से खींचा ध्यान
वीडियो में सुनाई देने वाला गीत आपके प्यार में हम संवरने लगे हिंदी फिल्म का लोकप्रिय रोमांटिक गीत है. इसे रामलीला के इस प्रसंग में इस्तेमाल किए जाने की वजह से वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा. कुछ यूजर्स का कहना हा कि आयोजकों ने इसे मंचीय प्रस्तुति में हास्य या नाटकीय प्रभाव बढ़ाने के लिए शामिल किया होगा. सोशल मीडिया के दौर में रामलीला की प्रस्तुतियों में भी नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं. कहीं संवादों में बदलाव किया जाता है तो कहीं मंचीय प्रभाव बढ़ाने के लिए संगीत और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है.
सोशल मीडिया पर दिखी मिली-जुली प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं नजर आ रही हैं. कुछ यूजर्स कलाकार के अभिनय और प्रस्तुति को मनोरंजक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने धार्मिक प्रसंग में फिल्मी गीतों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं. खास तौर पर रामलीला से जुड़े पात्रों और प्रसंगों को लेकर दर्शकों की भावनाएं बेहद संवेदनशील होती हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि रामायण में परिवर्तन करना, हमारे बस में नहीं है. इसलिए अपने अनुसार उसमें फिल्मी गीत को जोड़कर प्रभावी बनाना सही नहीं है.
यह भी पढ़ें: BJP को करूंगा सपोर्ट मगर…ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल