Jailer 2 Box Office Record


40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग शुरुआत की है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 15 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने देश भर में 16,599 शो से 70.25 करोड़ रुपए का डोमेस्टिक ग्रॉस और 55 करोड़ रुपए का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

‘जेलर 2’ सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है।

‘धुरंधर 2’ और ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ा

विदेशों में कमाई के मामले में ‘जेलर 2’ ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि ‘जेलर 2’ ने 55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

वहीं, 125.25 करोड़ रुपए के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इसने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (116 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड ओपनिंग) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में करीब 37.46 लाख (3,746,734) दर्शक मिले।

तमिल से मिले 43 करोड़, हिंदी में कमाए 3.50 करोड़

फिल्म के चार भाषाओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो तमिल वर्जन का दबदबा सबसे ज्यादा रहा। तमिल में फिल्म ने 9,326 शो से 43.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जहां कुल ऑक्यूपेंसी 70.8% दर्ज की गई।

तेलुगु वर्जन ने 2,792 शो से 12.50 करोड़ रुपए बटोरे। वहीं, हिंदी वर्जन से 4,371 शो में 3.50 करोड़ रुपए और कन्नड़ वर्जन से 110 शो में 35 लाख रुपए का नेट कलेक्शन हुआ। इन चारों भाषाओं को मिलाकर भारत में कुल नेट कमाई 59.70 करोड़ रुपए रही।

रिटायर्ड जेलर ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ की कहानी

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं।

कहानी में अंडरवर्ल्ड से नई चुनौती सामने आने के बाद उन्हें अपने परिवार और विरासत की रक्षा के लिए पुराना हिंसक रास्ता अपनाना पड़ता है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल और विद्या बालन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

ये खबर भी पढ़ें

मूवी रिव्यू- ‘जेलर 2’:रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

रजनीकांत स्क्रीन पर आएं और दुश्मनों की हवा टाइट न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! उनका चश्मा लगाने का अंदाज हो, चलने का स्टाइल हो या फिर विलेन को बिना ज्यादा कुछ बोले सबक सिखाने वाला स्वैग, थलाइवा के फैंस के लिए ये सब किसी ट्रीट से कम नहीं है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Related posts

‘जेलर 2’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका; शाहरुख खान की ‘पठान’ समेत इन 8 फिल्मों को पछाड़ा, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:’जेलर 2′ ने पहले ही दिन जड़ा शतक, ‘दृश्यम 3’ की कमाई को लगा झटका, कैसी रही ‘हनुमान अंश’? – Thursday Box Office: Rajinikanth Jailer 2 Vs Hanuman Ansh And Drishyam 3 The Conclusion Latest Collection

जेलर 2 भी नहीं छीन पाई Drishyam 3 का राजपाट, गुरुवार को अजय देवगन की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा