आसिफ खान की शादी पर उठे सवाल तो बिदकीं बीवी ज़ेबा, लव गिल संग पति के ‘कोजी मोमेंट्स’ पर कहा- बस, बहुत हुआ! – aasif khan wife zeba slams users questioning their marriage reacts to cozy moments with love gill in bigg boss 20 bas bahut hua


‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और आसिफ खान के बीच ‘कोजी मोमेंट्स’ के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहे हैं। यूजर्स दोस्‍ती के र‍िश्‍तों में सीमाओं पर सवाल उठा रहे हैं। आस‍िफ शादीशुदा हैं, लोगों की भौंह ज्यादा तन रही है। इस बीच अब एक्‍टर की पत्‍नी ज़ेबा ने खुद इस पर एक बयान जारी किया है।

आसिफ खान की शादी पर उठे सवाल तो बिदकीं बीवी जेबा, लव गिल संग पति के ‘कोजी मोमेंट्स’ पर कहा- बस, बहुत हुआ!
‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट सुन चुके हैं, वहीं साथी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी नजदीकियां लोगों को खटक रही है। आसिफ शादीशुदा हैं। जबकि शो की कुछ झलकियों में लव गिल कभी उनके पैरों पर बैठी, कभी उन्‍हें गले लगाती, तो कभी सीने पर सिर रखकर आराम फरमाती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर इसके क्‍ल‍िप वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इसे ‘सही नहीं’ मान रहे हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि शादीशुदा आसिफ को दोस्‍ती के रिश्‍तों में सीमाओं का खयाल रखना चाहिए। बहरहाल, इन तमाम आलोचनाओं के बीच अब आसिफ की पत्‍नी ज़ेबा उनके बचाव में उतरी हैं। उन्‍होंने लोगों से ऐसी फिजूल की बातों और नैरेटिव पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।

ज़ेबा ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर किया है। वह पति आसिफ के चरित्र पर लग रहे लांछन से परेशान दिख रही हैं। वह साफ करती हैं कि लव गिल के साथ आसिफ का रिश्‍ता सिर्फ दोस्‍ती का है। उन्‍होंने लोगों को वायरल हो रहे क्‍ल‍िप से कुछ भी अंदाजा लगाने की बजाय ‘बिग बॉस 20’ की लाइव फीड देखने की सलाह भी दी है।

आसिफ की बीवी ज़ेबा ने शादी पर सवाल उठाने वालों से कहा- बस, बहुता हुआ!

आसिफ की पत्नी ज़ेबा ने बयान जारी करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, ‘बस, बहुत हुआ 🙏🏻’ वह पोस्‍ट में लिखती हैं, ‘आसिफ की पत्नी के तौर पर मुझे लगता है कि एक बार दिल से और पूरी साफगोई के साथ यह कहना जरूरी है। उन सभी लोगों से, जो उनके बारे में अलग कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं – मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों और उसकी वजह से हमारी शादी पर उठाए जा रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं। प्लीज, सोशल मीडिया पर घूम रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24×7 लाइव फीड देखें।’

ज़ेबा बोलीं- गेम को कैरेक्टर या शादी पर जजमेंट का आधार न बनाए

ज़ेबा आगे आसिफ के बारे में कहती हैं, ‘आप देखेंगे कि वे कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं। आप उस पति को ज्यादा बेहतर ढंग से देख पाएंगे जिसे मैं जानती हूं, न कि उन कुछ सेकंड्स में, जो कभी पूरी सच्चाई नहीं दिखा सकते। हमारा रिश्ता सुरक्षित है, हमारी समझ मजबूत है और यहा कुछ भी समझाने या सही ठहराने की जरूरत नहीं है। अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दें। लेकिन प्लीज, गेम को किसी के कैरेक्टर या शादी पर जजमेंट का आधार न बनाए।’

आस‍िफ खान और पत्‍नी ज़ेबा

ज़ेबा ने दर्शकों से की अपील, कहा- सच्चाई बदल नहीं सकती

बयान के आख‍िर में ज़ेबा ने दर्शकों से अपील भी की है। वह लिखती हैं, ‘तो जो भी देख रहे हैं – आसिफ को देखें, उनके सफर को देखें, उस इंसान को खुद परखें और वे असल में जैसे हैं, उसके लिए उन्हें सपोर्ट करें। कुछ क्लिप्स कहानी बना सकती हैं। वे सच्चाई को नहीं बदल सकतीं।’

लव गिल और आसिफ के दो-तीन क्‍ल‍िप हो रहे वायरल

ज़ेबा का यह बयान सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे शो के कई क्‍ल‍िप्‍स के बाद आया है। इनमें से एक में लव गिल को आसिफ खान को तब गले लगाते हुए देखा गया, जब गेम में एक फैसला उनके हक में नहीं हुआ था। हालांकि, यूजर्स का ध्‍यान इस बात पर ज्यादा गया कि लव ने आसिफ से उन्हें भी कसकर गले लगाने के लिए कहा। एक और क्लिप में लव गिल को आसिफ खान के पैरों (कुछ हद तक जांघों) पर बैठे हुए देखा गया। जबकि आसिफ उस वक्‍त बिस्तर पर लेटे हुए थे। सोमवार के ताजा एपिसोड में भी नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान जब सभी कंटेस्टेंट साथ बैठे थे, तब लव गिल को आसिफ के सीने पर सिर टिकाए हुए भी देखा गया।

यूजर्स ने कहा- आसिफ को सीमाएं तय करनी चाहिए

सोशल मीडिया यूजर्स को आसिफ के साथ लव गिल का यह व्यवहार खटक रहा है। कइयों ने इसे ‘अजीब’ बताया है। जबकि कुछ यूजर्स ने ध्‍यान दिलाया है कि लव गिल पहले ही एपिसोड से शहनाज गिल को कॉपी कर रही हैं। सोमवार के एपिसोड में ही वह गार्डन एरिया में बंदर से बातें कर रही थीं, ठीक वैसे ही जैसे शहनाज कौओं से करती थीं। हालांकि, एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे आसिफ की पत्नी के लिए बुरा लग रहा है। मुझे लगता है कि आसिफ को इस दोस्‍ती में कुछ सीमाएं तय करनी चाहिए। ये थोड़ा ज्यादा हो रहा है।’

यंग DSA और ईशा रिखी ‘घर से बेघर’ होने के लिए नॉम‍िनेट

‘बिग बॉस 20’ के ताजा एपिसोड में सोवमार को नॉम‍िनेशन का टास्‍क हुआ। इसमें घर वालों को दो ऐसे सदस्‍यों के नाम लेने थे, जिन्‍हें वह नॉम‍िनेशन से बचाना चाहते हैं। प्रक्रिया के अंत में रैपर यंग डीएसए और ईशा रिखी, दो ऐसे कंटेस्‍टेंट रहे जिनका किसी ने नाम नहीं लिया था। लिहाजा, अब ये दोनों ही ‘घर से बेघर’ होने के लिए नॉम‍िनेटेड हैं। खास बात यह है कि इन दोनों के ही ‘एक्‍स्‍ट्रा जीवनदान’ खत्‍म हो चुके हैं। यानी इस बार वीकेंड का वार में इनमें से किसी का एक का एविक्‍शन पक्‍का है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: क्यों घर में भीगी बिल्ली बन गए थे रोहेद? बोले- मैं एक पठान हूं और हमें…, Tv Hindi News

आसिफ खान के लव गिल संग वायरल हो रहे Cosy वीडियोज, पत्नी जेबा ने तोड़ी चुप्पी, लिखा लंबा-चौड़ा नोट-‘बस बहुत हुआ’

दोस्तों से मिला धोखा, ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन टास्क ने खोली घरवालों की दोस्ती की पोल, दो कंटेंस्टेंट पर लटकी तलवार