Dehradun News: हरिद्वार के बीएचईएल के पीठ बाजार में लाठी डंडों और बेल्ट से मारपीट, वीडियो वायरल , Dehradun Hindi News


Dehradun News: हरिद्वार। बीएचईएल सेक्टर चार के पीठ बाजार में मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के दुकानदार आपस में लाठी डंडों और बेल्ट से मारपीट कर रहे। जानकारी के अनुसार रिक्शा निकालने को लेकर दो फड़ दुकानदारों में विवाद हो गया। इसके बाद मौके पर दुकानदारों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच पीठ बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पीठ बाजार में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को भी मारपीट की वजह से बड़ी असुविधा हुई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।



Source link

Related posts

अमृतसर में ASI की हत्या के बाद पुलिस की ‘वर्दी एडवाइजरी’ पर सियासत गर्म, हरपाल चीमा बोले- विपक्ष कर रहा बदनाम

अलवर निकाय चुनाव: ‘जूली के पसीनो आयो, जब देख भंवर घबरायो’, अलवर में बीजेपी की जीत के जश्न का वीडियो वायरल

50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन – Up Agra Retired Ips To Doctors Old Classmates Reunite After 50 Years Wearing Old School Uniforms Viral Video