‘इधर बदतमीजी बहुत है…’ जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना


दिवंगत अभिनेता महमूद के बेटे और मशहूर सिंगर लकी अली आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लकी ने 30 साल पहले अपने एक एल्बम से लोगों का दिल जीत लिया था. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के रूप में शुरुआत की थी. उन्होंने कई हिट गाने दिए. हालांकि सालों तक बॉलीवुड में काम करने के बाद उनका बॉलीवुड से मोहभंग हो गया था और उन्होंने बॉलीवुड में गाना बंद कर दिया था. 

68 साल के हुए लकी अली

लकी अली का जन्म 19 सितंबर 1958 को मुंबई में हुआ था. मशहूर सिंगर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका असली नाम मकसूद अली है. एक सिंगर होने के अलावा लकी अली की पहचान गीतकार और संगीतकार के रूप में भी है. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल

लकी अली के पॉपुलर गाने

साल 1996 में लकी अपना एल्बम ‘सुनो’ लाए थे जिसका गाना ‘ओ सनम’ बहुत पॉपुलर हुआ था. वहीं बॉलीवुड में उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी शुरुआत ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ (2000) के गाने ‘ना तुम जानो ना हम’ से की थी. उन्होंने अपनी पहचान ‘गोरी तेरी आंखें’, ‘तन्हांई’ और ‘अनजाही राहों में’ जैसी गानों से भी बनाई. साल 2015 में आई रणबीर कपूर की फिल्म ‘तमाशा’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड में गाना बंद कर दिया था.

इस वजह से छोड़ दिया था बॉलीवुड

लकी अली ने सालों पहले पॉलीवुड बॉक्स ऑफिस को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड छोड़ने की वजह का खुलासा किया था. बॉलीवुड पर भड़कते हुए लकी ने कहा था, ‘इस जगह में बदतमीज़ी बहुत है.’ उन्होंने आगे कहा था, ‘बॉलीवुड में अब बदलाव आ गया है, जो फिल्में अब बन रही हैं उनसे सीखने के लिए कुछ नहीं है. आज की फिल्में समाज पर गलत असर डाल रही है. मेरा मानना है कि फिल्मों में धैर्य को कम और लालच को ज्यादा दिखाया जाता है.’

9 साल बाद किया था कमबैक

चाहे बॉलीवुड को अपने लिए सही ना मानते हुए लकी ने साल 2015 में इंडस्ट्री से दूर बना ली थी, लेकिन 9 साल बाद उन्होंने कमबैक किया था. उनकी प्लेबैक सिंगर के रूप में वापसी साल 2024 में ‘दो और दो प्यार’ फिल्म के गाने ‘तू है कहां’ के साथ हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘मसकली’ से ‘चांद सिफारिश’ तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने



Source link

Related posts

फ्लॉप से भरा पड़ा है 28 अगस्त, बॉलीवुड को नहीं मिली 1 भी हिट फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े स्टार का हुआ बुरा हाल

108 साल पुराना रेस्टोरेंट, कॉफी पीने आए थे हॉल‍ीवुड स्टार्स, जांच में म‍िले खून के धब्बे और यूरिनल, लाइसेंस रद्द | 108 year old mumbai cafe food storage urinal meat blood-stains-fridge-licence-suspended

वियतनामी “हॉलीवुड” या “के-पॉप” बनाने के लिए, हमें वियतनामी संस्कृति से शुरुआत करनी होगी।